मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है| महाराष्ट्र और गुजरात में नए मामलों में तेज वृद्धि हो रही है| देश में कोरोना ने सबसे अधिक तबाही महाराष्ट्र में मचायी है| महाराष्ट्र में इस समय कोरोना के केस 16,700 के पार पहुंच चुके हैं और 6 सौ 51 की मौत भी हो चुकी है| बुधवार को महाराष्ट्र में 1233 मामले सामने आए वहीं, 31 लोगों की जान चली गई| जबकि गुजरात में जहां 380 नए केस मिले व 28 लोगों की मौत हुई।
राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में आज 34 मौतें और 1233 नए COVID19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,758 और कुल मौतें 651 हो गई हैं|
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया धारावी में आज 1 मौत और 68 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए। क्षेत्र में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 733 हो गई है जिसमें 21 मौतें भी शामिल हैं|
गुजरात राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुजरात में पिछले 24 घंटों में 380 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 6625 है, जिसमें से 1500 ठीक / डिस्चार्ज और 396 मौतें शामिल हैं|