महाराष्ट्र: आज रात से परभणी और अकोला में लगेगा लॉकडाउन
मुंंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में हो रहे इजाफे ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है| कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के परभणी और अकोला जिले में शु्क्रवार रात से लॉक डाउन की घोष…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र: आज रात से परभणी और अकोला में लगेगा लॉकडाउन | फ़ोटो: TVL News
मुंंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में हो रहे इजाफे ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है| कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के परभणी और अकोला जिले में शु्क्रवार रात से लॉक डाउन की घोषणा की गई है| नवाब मलिक ने कहा,''जिलाधिकारी से बात हुई है। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। रात 12 बजे से परभणी में लॉकडाउन शुरू होग|
परभणी जिले में रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा, इसी क्रम में अकोला जिले में आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है| लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवा को इजाजत दी गई है|
इससे पहले, गुरुवार को नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी| इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी| नागपुर ज़िला संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने बताया था,''नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू रहेगा। लॉकडाउन नागपुर शहर के पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।