मुंबई: महाराष्ट्र में सत्ता पलट के बाद एकनाथ शिंदे की सरकार ने उद्धव सरकार के आरे कालोनी में ''मेट्रो कारशेड'' बनाने पर रोक वाले फैसले को पलट दिया है। अब शिंदे सरकार ने ऐलान किया है कि, मेट्रो कार शेड आरए कालोनी में ही बनेगा। उद्धव सरकार ने आरे कालोनी में मेट्रो शेड के भारी विरोध के बाद शेड को ट्रांसफर करने का फैसला लिया था। लेकिन अब उस फैसले को शिंदे सरकार ने पलट दिया है।
पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने शिंदे कैबिनेट के मेट्रो कार शेड को रिलोकेट करने के फैसले का विरोध किया है| ठाकरे ने कहा कि,'मेट्रो कार शेड को आरे कॉलोनी में स्थानांतरित करने के लिए महाराष्ट्र की नई सरकार के कदम से दुखी हूं|
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,कार शेड आरे कालोनी में ही बनेगा | उन्होंने कहा,''मुंबई के लोगों के हित में अगर तुरंत मेट्रो शुरू करनी है तो वहीं कार शेड बनना चाहिए और हमारा यही फैसला रहेगा कि कार शेड वहीं बने|
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,'मुंबई मेट्रो लाइन 3 को तब तक शुरू नहीं कर सकते जब तक इसका कार शेड का काम नहीं होता। पिछली सरकार ने इसका कार शेड जहां प्रस्तावित किया वहां अभी विवाद है और वो जगह मिलने के बाद भी 4 साल तक कार शेड नहीं हो सकता है|
फडणवीस ने कहा कि,'''हमारी सरकार के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जो जगह क्लियर की थी उस जगह पर 25% काम हो चुका है और शेष 75% काम तुरंत किया जा सकता है इसलिए मुंबई के लोगों के हित में अगर तुरंत मेट्रो शुरू करनी है तो वहीं कार शेड बनना चाहिए और हमारा यही फैसला रहेगा कि कार शेड वहीं बने|
मुंबई के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करें: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में नई सरकार से मुंबई के आरे कॉलोनी इलाके में मेट्रो कार शेड बनाने की अपनी योजना को आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह किया| उद्धव ठाकरे ने कहा कि," मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर मत निकालो। मेट्रो शेड के प्रस्ताव में बदलाव न करें। मुंबई के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करें|
बता दें कि 2016 में तत्कालिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कारशेड को आरे में बनाए जाने को लेकर फैसला किया था लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद उद्धव सरकार ने इस कारशेड को कांजुर में बनाने को लेकर फैसला किया| अब फिर से इस फैसले को पलट कर कारशेड का निर्माण आरे कॉलोनी में करवाया जा रहा है|