मुंबई: Maharashtra political turmoil: 'सुप्रीम कोर्ट के 'फ्लोर टेस्ट' पर फैसले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पार्टी के अन्य नेता मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पद से इस्तीफे के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में जश्न शुरू हो गया |मुंबई के ताज होटल में बीजेपी नेता मिठाई बांटते, नारे लगाते दिखे
मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में विधायक दल की बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,कल आपको सब बताएंगे|
ताज होटल पहुंचे निर्दलीय विधायक रवि राणा ने कहा कि,''मुख्यमंत्री को इस्तीफा पहले ही देना चाहिए था, उनकी बंद मुट्ठी में भी जो ताकत थी वो खुल गई है। जहां हिन्दुत्व के विचार छोड़कर कांग्रेस के विचारों पर CM चल रहे थे। एकनाथ शिंदे गुट ने बालासाहेब के विचारों पर कायम रखने के लिए विद्रोह किया है|
महाराष्ट्र विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट होगा। सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को वोटिंग में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी। कोर्ट ने कहा कि दोनों चुने हुए विधायक हैं और उन्हें विधानसभा में वोटिंग के बाद फिर जेल ले जाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के 'फ्लोर टेस्ट' के फैसले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव ठाकरे ने MLC पद से भी इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने कहा,''मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं|