मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गुंजन सिंह और स्वीटी छाबरा का नया सांग 'बोलीये बोलेलु जब जान' रिलीज

भोजपुरी के स्टार सिंगर गुंजन सिंह अपनी बेहतरीन आवाज और गायिकी के लिए जाने जाते हैं. उनका कोई भी वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर जारी किया जाता है तो वो वायरल हो जाता है. अब उनका गाया हुए सांग उनकी भोजपुरी फि…

गुंजन सिंह और स्वीटी छाबरा का नया सांग 'बोलीये बोलेलु जब जान' रिलीज
गुंजन सिंह और स्वीटी छाबरा का नया सांग 'बोलीये बोलेलु जब जान' रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी के स्टार सिंगर गुंजन सिंह अपनी बेहतरीन आवाज और गायिकी के लिए जाने जाते हैं. उनका कोई भी वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर जारी किया जाता है तो वो वायरल हो जाता है. अब उनका गाया हुए सांग उनकी भोजपुरी फिल्म ‘9 MM पिस्टल’ आ गया है. इसके रिलीज होने से पहले इसके कई गाने और ट्रेलर वीडियो जारी किए जा चुके हैं. अब इसी बीच इसका रोमांटिक गाना ‘बोलिया बोलेलु जब जान’ का वीडियो जारी कर दिया गया है. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस स्वीटी छाबरा भी नजर आ रही हैं.



गुंजन सिंह के रोमांटिक गाने ‘बोलिया बोलेलु जब जान’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब वीडियो  पर जारी किया गया है. इसे गुंजन सिंह ने अपनी आवाज दी है और मनोज मतलबी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. वहीं, म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिए हैं. इस फिल्म का निर्माण नूतन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. इसमें गुंजन सिंह और स्वीटी छाबरा के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है और ये यूट्यूब पर बवाल माचने को तैयार है.


बता दें कि नूतन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘9 एम एम पिस्टल’ से पहली बार गुंजन और स्वीटी ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इसके निर्माता डीके सिंह हैं. सह निर्माता संतोष सागर व अभिजीत विश्वास हैं. वहीं, मूवी के डायरेक्टर मेराज खान हैं.


लेखक नन्हे पांडेय, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू व अनुज तिवारी, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विवेक गाजीपुरी हैं. छायांकन जहांगीर सैय्यद, नृत्य अन्थोनी, संजय कोर्बे, प्रवीण सेलार, मारधाड़ फिरोज खान का हैं. मार्केटिंग हेड विजय यादव और प्रचारक डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही हैं. इसके साथ ही अगर मुख्य कलाकारों की बात की जाए तो इसमें गुंजन सिंह, स्वीटी छाबड़ा, प्रकाश सिन्हा, प्रिया सिंह, अंजली सिंह, कुणाल सिंह, संतोष सागर, संजय पांडेय, रंजीत सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, श्रेया मिश्रा, कोकिला यादव, रागिनी प्रजापति, प्रेम नजर आएंगे.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।