मुंबई: शिवसेना MLA प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर पर ED की छापेमारी, बेटे को लिया हिरासत में
मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी को एक बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीआरपीएफ कर्मियों की एक बड़ी टीम के साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता प्रताप सरनाईक और लगभग 9 अन्य के घरों…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
मुंबई: शिवसेना MLA प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर पर ED की छापेमारी, बेटे को लिया हिरासत में | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी को एक बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीआरपीएफ कर्मियों की एक बड़ी टीम के साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता प्रताप सरनाईक और लगभग 9 अन्य के घरों पर मंगलवार सुबह छापा मारा।
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के बेटे विहांग सरनाईक को ठाणे स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र में टॉप्स ग्रुप्स प्रमोटर्स के 10 से अधिक ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में तलाशी ली जा रही है, जिसमें कुछ नेताओं के ठिकाने भी शामिल है| ठाणे में शिवसेना के विधायक और प्रवक्ता प्रताप सरनाईक के बेटे के परिसरों में तलाशी ले रही है|
छापेमारी की खबर मिलते ही शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि- “अगर किसी को लगता है कि कर केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर सकते हैं और सरकार बना सकते हैं तो वे गलत हैं। चाहे जितने नोटिस या इस तरह के छापे मारे जाएं, हमारे किसी भी विधायक पर दबाव नहीं डाला जाएगा और आपको नमन किया जाएगा। यह महज राजनीति है। प्रवर्तन निदेशालय को भारतीय जनता पार्टी की एक शाखा के रूप में व्यवहार नहीं करना चाहिए। आज प्रताप सरनाईक और उनके बेटे मुंबई में नहीं हैं और यह छापेमारी की गई। ”
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।