मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोर्ट के आदेश के बाद कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, सांप्रदायिक नफ़रत फैलाने का आरोप

मुंबई: कोर्ट के आदेश के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज| बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और…

कोर्ट के आदेश के बाद कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, सांप्रदायिक नफ़रत फैलाने का आरोप
कोर्ट के आदेश के बाद कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, सांप्रदायिक नफ़रत फैलाने का आरोप | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: कोर्ट के आदेश के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज| बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।




कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124A (Sedition) सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।कंगना रनौत पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिन्दू-मुसलमान में बांटने और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने का आरोप लगा है|




आज यानि शनिवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। बांद्रा कोर्ट में इस याचिका को मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने दायिर की थी। बता दें कि,'' पहले इस सिलसिले में याचिकाकर्ता बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ संज्ञान लेने से मना कर दिया था। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने मामले की जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।





याचिकाकर्ता मुन्ना वराली ने कंगना के पिछले कुछ वक्त में किए गए ट्वीट का हवाला देते हुए उनके खिलाफ जांच की मांग की थी| याचिकाकर्ता ने कंगना के ट्वीट और न्यूज़ पर दिए बयानों में हिन्दू कलाकार और मुस्लिम कलाकार में बाटने, सामाजिक द्वेष बढ़ाने का आरोप लगाते हुए याचिका की थी| इस मामले में कंगना की बहन रंगोली को भी आरोपी बनाया गया| कंगना के मुंबई के हालात की तुलना PoK से करने की टिप्पणी का भी शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया है|



 याचिका में कहा गया कि कंगना रणौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कंगना के बयानों और उनके ट्वीट के जरिए दोनों समुदाय के बीच नफरत बढ़ती है।



याचिका में कहा गया है कि कंगना रणौत लगातार बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर टीवी तक, कंगना हर जगह बॉलीवुड के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। वह लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का अड्डा बता रही हैं।इसे ध्यान में रखते हुए आज इस मामले पर सुनवाई हुई। बांद्रा कोर्ट ने इस मामले में कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं




याचिकाकर्ता का कहना है कि कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर उसने फिल्म इंडस्ट्री के तमाम हिन्दू और मुस्लिम फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया, लेकिन कभी कोई भेदभाव महसूस नहीं किया|लेकिन सोशल मीडिया के जरिये कंगना लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों को हिन्दू और मुस्लिमों के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही हैं|  वे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को ड्रग्स का लती, हत्यारा और भाई-भतीजावाद में लिप्त भी बता चुकी हैं| ये ट्वीट बॉलीवुड के भीतर और आम जनता में वैमनस्य पैदा कर रहे हैं|




गौरतलब है कि कंगना अक्सर ही अपने ट्वीट और बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं।हाल में ही #BollywoodStrikesBack के हैशटैग के साथ कंगना ने ट्वीट कर कहा था,''ड्रग्स, शोषण, भाई-भतीजावाद और जिहाद का गटर है बुलीवुड.. इस गटर को साफ करने के बजाय बंद किया जा रहा है.. 'बॉलीवुड स्ट्राइक बैक' ...मैं तो कहती हूं कि मुझ पर भी केस कर दो, जब तक मैं जीवित हूं तब तक मैं आप ???भी को बेनकाब करता रहूंगी...


उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा था- बड़े सितारे ना केवल महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते हैं बल्कि यंग लड़कियों का शोषण भी करते हैं, वे सुशांत सिंह राजपूत जैसे यंग सितारों को उभरने नहीं देते हैं| वे 50 साल की उम्र में स्कूल किड्स का किरदार निभाना चाहते हैं, अगर उनके सामने कुछ गलत भी हो रहा हो तो भी वे किसी के लिए स्टैंड नहीं लेते हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।