मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

मैं होता तो उद्धव ठाकरे को ज़ोरदार थप्पड़ मार देता: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान पर बवाल

मुंबई: केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। खबरों के अनुसार, अब उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। केंद्रीय…

मैं होता तो उद्धव ठाकरे को ज़ोरदार थप्पड़ मार देता: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान पर बवाल
मैं होता तो उद्धव ठाकरे को ज़ोरदार थप्पड़ मार देता: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान पर बवाल | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। खबरों के अनुसार, अब उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुसीबतें बढ़ सकती हैं| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था| उन्होंने उद्धव ठाकरे को 'थप्पड़' मारने की बात कही थी| नारायण राणे ने ये बयान जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दिया था| इसके बाद उनके खिलाफ तीन पुलिस थानों में FIR दर्ज की गई है|राणे के खिलाफ नासिक, पुणे और महाड़ में केस दर्ज किया गया है|



केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के ख़िलाफ़ पुणे के चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में युवा सेना की शिकायत के बाद FIR दर्ज़ की गई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए नारायण राणे के ख़िलाफ़ IPC की धारा 153 और 505 के तहत FIR दर्ज़ की गई है।



केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दावा किया था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ये भूल गए थे कि देश कब आजाद हुआ था| उन्होंने ये भी दावा किया था साल भूलने के बाद उन्होंने अपने सहयोगी से पूछा था| राणे ने कहा था, 'ये शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को ये नहीं पता कि हमें आजाद हुए कितने साल हो गए| अपने भाषण के दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर अपने सहयोगी से पूछा था... अगर मैं वहा होता तो उन्हें जोरदार थप्पड़ मारता|



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राणे पहले शिवसेना में थे, जो बाद में कांग्रेस में आ गये और फिर, 2019 में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए|



''''राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हुए हैं....भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछताछ करते नजर आए थे| अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता|



1990 में  नारायण राणे पहली बार शिवसेना के टिकट पर विधायक चुने गए|फरवरी 1999 में नारायण राणे ने महाराष्ट्र के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी| 2005 में बाल ठाकरे के साथ मतभेदों के चलते राणे शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे| महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार में उन्हें राजस्व मंत्री बनाया गया था| 2017 में उन्होंने कांग्रेस भी छोड़ दी और अपने दो बेटों नीलेश और नीतेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष पार्टी बनाई| बाद में इस पार्टी का बीजेपी में मर्जर हो गया|




नारायण राणे के विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासत भी तेज हो गई है| शिवसेना ने राणे के खिलाफ मुंबई समेत कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं| राणे के इस बयान की शिवसेना ने कड़ी निंदा की है| पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंबई और कई अन्य स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं, जिसमें राणे को 'कोम्बडी चोर' (चिकन चोर) बताया गया है|



महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि,''केंद्रीय मंत्री नारायण राणे मुख्यमंत्री के प्रति जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वो कान के नीचे थप्पड़ मारने की बात कर रहे हैं। ये पूरे महाराष्ट्र का अपमान है। क़ानून से बड़ा कोई नहीं और निश्चित रूप से क़ानूनी कार्रवाई होगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।