मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''पहले वह कश्मीर लाओ, जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है। हम बाद में कराची जाएंगे| दरअसल,''महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि,''हम 'अखंड भारत' में विश्वास करते हैं। हम यह भी मानते हैं कि कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा|
फडणवीस की ओर से यह टिप्पणी मुंबई की एक दुकान का नाम बदलने की मांग के बीच आई है,जिसमें एक शिवसेना नेता ने कथित तौर पर बांद्रा स्थित कराची स्वीट्स के मालिक को दुकान के नाम से 'कराची' शब्द हटाने के लिए कहा है|
फडणवीस के बयान "कराची भी एक दिन भारत का हिस्सा होगा" पर संजय राउत ने कहा,'अगर कराची हिंदुस्तान में आता है तो हम उसका स्वागत करते हैं लेकिन सबसे पहले जो पाक के कब्ज़े में कश्मीर है वो लाइए, बाद में हम कराची तक भी पहुंच जाएंगे|
'लव जिहाद' पर शिवसेना नेता ???ंजय राउत ने कहा कि,'' 'लव जिहाद' को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। मुझे लगता है कि यह एक गंभीर मामला है। पश्चिम बंगाल चुनाव आ रहा है, एक नया विषय सामने लाया जाना चाहिए। हमारा मानना है कि चुनाव के लिए विकास एक प्रमुख मुद्दा है लेकिन 'लव जिहाद' पर चर्चा की जाएगी|
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''कुछ लोग इस मुद्दे को महाराष्ट्र में भी उठा रहे हैं, हमसे पूछ रहे हैं कि हम एक कानून कब लाएंगे? मैंने आज सीएम से बात की, मैं यह कहना चाहूंगा कि जब नीतीश जी बिहार में इस कानून को लागू करेंगे, हम इसकी जांच करेंगे और फिर उसी के बारे में सोचेंगे, महाराष्ट्र के लिए|
बता दें कि,''देश में इन दिनों 'लव जिहाद' का मुद्दा काफी सुर्खियों में है। भाजपा इस पर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा शासित कुछ राज्यों में इस पर काम शुरू भी हो गया है।भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश में जहां लव जिहाद को लेकर कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश भी जल्द इसे लेकर कानून लाने वाला है। हरियाणा, कर्नाटक के बाद अब भाजपा अपनी गठबंधन सरकार वाले राज्य बिहार में भी लव जिहाद कानून बनाना चाहती है।