महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आर्थर रोड जेल से रिहा
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आर्थर रोड जेल से रिहा हुए। मुंबई आर्थर रोड जेल के बाहर अनिल देशमुख का स्वागत हुआ। देशमुख के रिहा होने से पहले ही उनके समर्थक जेल के बाहर मौजूद थे। कथ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आर्थर रोड जेल से रिहा | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आर्थर रोड जेल से रिहा हुए। मुंबई आर्थर रोड जेल के बाहर अनिल देशमुख का स्वागत हुआ। देशमुख के रिहा होने से पहले ही उनके समर्थक जेल के बाहर मौजूद थे। कथित 100 करोड़ रुपये वसूली मामले में वह एक साल से अधिक समय से जेल में थे। हाईकोर्ट ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को अक्तूबर में ईडी के मामले में जमानत दे दी थी।
अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई मामले में 12 दिसंबर को एक लाख रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दी थी। लेकिन सीबीआई ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए जमानत पर स्थगन आदेश के लिए एक आवेदन दायर किया था, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया था|
हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते सीबीआई के अनुरोध पर जमानत आदेश पर रोक को 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। हालांकि, मंगलवार को इसके तीन दिन के और विस्तार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
अनिल देशमुख नवंबर 2021 से जेल में थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कथित धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने इस साल अप्रैल में भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। देशमुख ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया था। वह लंबे समय से मुंबई के आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में थे। हाईकोर्ट ने उन्हें अक्तूबर में ईडी के मामले में जमानत दे दी थी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।