मुंबई: केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। खबरों के अनुसार, अब उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुसीबतें बढ़ सकती हैं| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था| उन्होंने उद्धव ठाकरे को 'थप्पड़' मारने की बात कही थी| नारायण राणे ने ये बयान जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दिया था| इसके बाद उनके खिलाफ तीन पुलिस थानों में FIR दर्ज की गई है| राणे के खिलाफ नासिक, पुणे और महाड़ में केस दर्ज किया गया है|
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के ख़िलाफ़ पुणे के चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में युवा सेना की शिकायत के बाद FIR दर्ज़ की गई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए नारायण राणे के ख़िलाफ़ IPC की धारा 153 और 505 के तहत FIR दर्ज़ की गई है।
अपने ( उद्धव ठाकरे को ज़ोरदार थप्पड़ मार देता) बयान पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मंगलवार को कहा,''मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार देता और यह अपराध नहीं है|
उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी के मामले में FIR दर्ज़ होने पर नारायण राणे ने कहा,''सरकार ने मुझ पर गलत आरोप लगाया है। मैं एक केंद्रीय मंत्री हूं, मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर अवैध रूप से मामला दर्ज करना देशद्रोह है। राज्य सरकार को सुदा राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा,'मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरे ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की गई है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार देता और यह अपराध नहीं ह|