मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुंबई : MBBS में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (महाराष्ट्र): नवी मुंबई पुलिस ने MBBS दाखिले के बहाने लोगों को ठगने वाले गिरोह को पकड़ा। मेडिकल कॉलेजों में दाखिला कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नवी मुंबई…

मुंबई : MBBS में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : MBBS में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (महाराष्ट्र): नवी मुंबई पुलिस ने MBBS दाखिले के बहाने लोगों को ठगने वाले गिरोह को पकड़ा। मेडिकल कॉलेजों में दाखिला कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नवी मुंबई पुलिस ने बुधवार को 5 ठगों को गिरफ्तार किया है|


नवी मुंबई पुलिस ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने के बहाने छात्रों से 3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया, "ये कम रैंक लाने वाले अभ्यर्थियों को ठगने के लिए आश्वासन देकर जाली लेटर हेड देकर पैसे ऐंठते हैं। इन्होंने 3.3 करोड़ रुपए की ठगी की है।" 


नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भराम्बे ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों ने ठाणे, नवी मुंबई, मुंबई, गुजरात और अन्य स्थानों के छात्रों से धोखाधड़ी की थी।


उन्होंने बताया कि पिछले पांच-सात साल से सक्रिय गिरोह के सदस्य प्री-मेडिकल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में कम अंक लाने वाले छात्रों से संपर्क करते थे और मोटी रकम वसूल कर उन्हें मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की पेशकश करते थे.



अधिकारी ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों ने मुंबई और नवी मुंबई के सात प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधन में प्रभाव होने का दावा किया और पीड़ितों का विश्वास हासिल करने और नकद या डिजिटल मोड के माध्यम से पैसा प्राप्त करने के लिए फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर दे देते थे|



उन्होंने कहा कि वे उन वेबसाइटों से छात्रों का विवरण प्राप्त करते थे जहां उन्होंने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपना प्रभाव दिखाने के लिए छात्रों को मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) के कार्यालय में ले जाते थे और उन्हें फर्जी प्रवेश पत्र दिलवाते थे।



भारंबे ने कहा कि पुलिस को पहली शिकायत तब मिली जब आरोपी ने छत्तीसगढ़ की एक छात्रा को नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर उससे धोखाधड़ी की और उससे 33.5 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने उसे फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर भी दिया।

नेरूल पुलिस ने इस संबंध में अपराध दर्ज किया है।

उन्होंने विभिन्न खुफिया और तकनीकी सूचनाओं पर काम किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सौरभ कृष्ण उपाध्याय (39), इफ्तेकार अहमद मुश्ताक अहमद उर्फ अभय सिंह उर्फ गौतम (31) (दोनों नोएडा से), लव अवधकिशोर गुप्ता (35) मुंबई के रहने वाला हैं; आकिब नौशाद अहमद (28) और अभिजात राधेश्याम सिंह (41) दोनों गाजियाबाद के रहने वाले हैं।


पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने नवी मुंबई, मुंबई और महाराष्ट्र के भंडारा जिले में दर्ज धोखाधड़ी के मामलों का पता लगाने का दावा किया है।


पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, झारखंड, नवी मुंबई, गुजरात, पालघर और मुंबई में विभिन्न स्थानों पर पहले भी अपराध दर्ज किए गए थे। भारम्बे ने मेडिकल के इच्छुक लोगों से अपील की कि वे इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार न हों और अगर उनके साथ धोखा हुआ है तो नवी मुंबई पुलिस से संपर्क करें। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।