मुंबई: रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि,कानून से बड़ा कोई नहीं है।
गौरतलब है कि,'' मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया है| मुंबई पुलिस ने बताया कि 'रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है|
अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि,कानून से बड़ा कोई नहीं है। महाराष्ट्र पुलिस कानून के अनुसार काम करेगी|
अर्नब गोस्वामी पर पुलिस की कार्रवाई क्या बदले की भावना से हुई पुछे जाने पर शिवसेना संजय राउत ने कहा कि,''महाराष्ट्र की सरकार कभी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती, महाराष्ट्र में कानून का राज है।
शिवसेना संजय राउत ने कहा कि,'पुलिस को जांच में कोई सबूत हाथ लगा होगा तो पुलिस किसी पर भी कार्रवाई कर सकती है| राउत ने कहा कि,''उस चैनल ने हम सबके खिलाफ जिस प्रकार का बदनामी का कैंपेन चलाया था, झूठे इल्ज़ाम लगाए थे। हमने तो ये कहा कि कोई झूठे इल्ज़ाम लगाता है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए|
बता दें कि अर्णब गोस्वामी का चैनल पहले ही टीआरपी रेटिंग में छेड़छाड़ किए जाने के आरोपों का सामना कर रहा है| मुंबई पुलिस ने पिछले महीने इसे लेकर एक केस फाइल किया था, जिसमें जांच हो रही है| मुंबई पुलिस ने कहा था कि रिपब्लिक टीवी ने दर्शकों को अपना चैनल देखने के लिए पैसे दिए थे| पुलिस को विज्ञापनों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने का भी शक है|इस मामले में अभी तक रिपब्लिक के कई शीर्ष अधिकारियों को समन भेजा जा चुका है और कई लोगों से पूछताछ भी हुई है|