मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा,''PM नरेन्द्र मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करने आ रहे, उनकी शुरूआत शिवसेना के कार्यकाल में हुई थी। मैं मानता हूं कि जो काम शिवसेना ने किया उसका उद्घाटन करने PM आ रहे... |
संजय राउत ने कहा,''PM Modi ने जो बात कही वह एक दम सही है (PM द्वारा बॉलीवुड फिल्मों पर दिया गया बयान) दरअसल पीएम मोदी ने मंगलवार (17 जनवरी) को बैठक में कहा कि एक नेता होने के नाते आपको फिल्मों पर नहीं बोलना चाहिए| मोदी ने खुलकर किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में गलत बयानबाजी करने से बचने की सलाह दी है|
पीएम मोदी ने कहा कि हम सारे दिन काम करते हैं और कुछ लोग किसी फिल्म पर बयान दे देते हैं, उसके बाद सारे दिन टीवी और मीडिया में वो ही चलता है| बेवजह के बयानों से बचना चाहिए| प्रधानमंत्री के इस बयान पर संजय राउत ने कहा,''PM Modi ने जो बात कही वह एक दम सही है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जनवरी, 2023 को कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कर्नाटक में यादगीर और कलबुर्गी जिलों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे यादगीर जिले के कोडेकल में सिंचाई, पेयजल से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 2:15 बजे कलबुर्गी जिले के मलखेड़ पहुंचेंगे, जहां वे नव घोषित राजस्व गांवों के पात्र लाभार्थियों को टाइटल डीड (हक्कू पत्र) वितरित करेंगे और एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री शाम लगभग 5 बजे मुंबई में कई विकास पहलों का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग साढ़े छह बजे मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो की सवारी भी करेंगे।