मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं के जन आशीर्वाद यात्रा निकालने पर उद्धव सरकार ने सख्ती दिखाई है | भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के सिलसिले में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के उल्लंघन को लेकर मुंबई में अब तक कुल 36 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 17 प्राथमिकी शनिवार को दर्ज की गई। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई पुलिस ने बताया,'' पुलिस ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ COVID-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए 17 और FIR दर्ज़ की हैं। अब तक कुल 36 FIR दर्ज़ की जा चुकी हैं।हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है|
इससे पहले घाटकोपर और खार में शुक्रवार को दो-दो प्राथमिकी दर्ज की गईं थी और मुलुंड, विखरोली, भांडुप, पंतनगर, सांताक्रूज, पवई, एमआईडीसी, साकीनाका और मेघवाड़ी पुलिस थानों में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। "भादंसं की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 और मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के आयोजकों के खिलाफ 19 प्राथमिकी दर्ज की गई।"