मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार और मुंबई पुलिस आमने-सामने आ गईं हैं।बिहार सरकार से आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे लेकिन उन्हें बृहन मुंबई महानगरपालिका ने जबरन क्वारंटीन कर दिया है।बिहार पुलिस द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच का निरीक्षण करने के लिए मुंबई पहुंचने के बाद पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन' कर दिया गया है, उनके हाथ पर क्वारंटाइन की मुहर भी लगा दी गई है जिससे संकेत मिलता है कि वह 15 अगस्त तक क्वारंटाइन रहेंगे|
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में जांच कर रहे पटना नगर (पूर्वी) SP विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन करने के मामले पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस और बीएमसी पर तीखा हमला बोला है। संजय निरुपम ने कहा कि लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं।
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया, "लगता है, BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं। सुशांत सिंह मृत्यू कांड की जाँच करने आए IPS अफसर तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटीन कर दिया।जाँच कैसे होगी ? मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें।तिवारी को रिलीज कराएँ और जाँच में मदद करें वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।
BMC ने कहा, 'प्रशासन को बिहार पुलिस के एक अधिकारी (SP विनय तिवारी) के आने की सूचना मिली थी। घरेलू हवाई यात्री होने के नाते उन्हें 25 मई की राज्य सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार होम क्वारंटाइन होना था। एक टीम ने उन्हें होम क्वारंटाइन अवधि में छूट के लिए आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है|
वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जो कुछ हुआ, ठीक नहीं हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में जांच कर रहे पटना नगर (पूर्वी) SP विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन करने के मामले पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा उनके (विनय तिवारी) साथ जो हुआ वो गलत है। ये राजनीतिक नहीं है, बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे DGP उनसे बातचीत करेंगे|