मुंबई:सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर निशाना साधा है।संजय राउत ने कहा कि,CBI ने मजबूरी में FIR दर्ज की है| केंद्र सरकार के दबाव के कारण CBI ने FIR दर्ज की है| बिहार सरकार का कोई संबंध नहीं है , ये 'मेरे आंगन में तुम्हारा क्या काम है' ऐसा है|
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,CBI ने FIR दर्ज की ये उनकी मजबूरी है,CBI केंद्र सरकार की एजेंसी है। केंद्र सरकार की ऐसे मामले में अपनी मजबूरी होती है, बिहार सरकार ने सिफारिश कर दी। बिहार सरकार का का इस मामले से कोई संबंध नहीं है , ये 'मेरे आंगन में तुम्हारा क्या काम है' ऐसा है| यहां (मुंबई में) जांच हो रही है|
संजय राउत ने कहा कि,''एफआईआर मुंबई में दर्ज है और मुंबई पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बिहार में अचानक एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी क्या जरूरत है? पुलिस पर कुछ भरोसा रखें। हर पुलिस अपने राज्य में एक प्रतिष्ठा रखती है, अगर आप उस में हस्तक्षेप करते हैं तो मामला बिगड़ जाता है|