मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार और मुंबई पुलिस आमने-सामने आ गईं हैं।बिहार सरकार से आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे लेकिन उन्हें बृहन मुंबई महानगरपालिका ने जबरन क्वारंटीन कर दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, मुंबई पुलिस अपने दम पर जांच करने में सक्षम है। अगर मुंबई पुलिस जांच कर रही है तो उनके ऊपर विश्वास रखना चाहिए। जो लोग सरकार में नहीं हैं या सरकार से संबंधित नहीं है उनका जांच के बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं|
संजय राउत से पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी राम मंदिर कार्यक्रम में हिस्सा लेगी,इस पर उन्होने कहा,''अभी जिस तरह की परिस्थिति बनी हुई है कम से कम VIP लोग अयोध्या जाएंगे। प्रधानमंत्री जी जा रहे हैं, उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं|
वहीं,महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा,''''मुंबई पुलिस की जांच एकदम सही दिशा में चल रही है| मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बारे में आरोपों की जांच शुरू कर दी है| भले ही बिहार पुलिस ने पटना में केस दर्ज किया है| लेकिन सीआरपीसी की धारा 12 और 13 के तहत इसकी जांच, पूछताछ के अधिकार स्थानीय पुलिस और अदालतों के पास हैं जिनके अधिकार क्षेत्र में, यह घटना घटी है|
अनिल देशमुख ने कहा, लिखा, 'मैं सुशांत सिंह केस को सीबीआई को सौंपने की मांग की निंदा करता हूं| पॉलिटिकल फायदे के लिए इस मामले का अब राजनीतिकरण किया जा रहा है| महाराष्ट्र पुलिस इस मामले में प्रोफेशनल तरीके से पूछताछ कर रही है और सच्चाई का पता लगाने में सक्षम है, कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है|