मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भिड़े कई वाहन, पांच लोगों की मौत, 5 घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई - पुणे एक्सप्रेस वे (Mumbai-Pune expressway पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है| इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई हैं| कल रात खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनो…

महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भिड़े कई वाहन, पांच लोगों की मौत, 5 घायल
महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भिड़े कई वाहन, पांच लोगों की मौत, 5 घायल | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुंबई - पुणे एक्सप्रेस वे (Mumbai-Pune expressway पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है| इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई हैं| कल रात खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों की आपस में टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।




यह सड़क हादसा सोमवार रात मुंबई - पुणे हाइवे पर खोपोली नामक जगह के पास हुई|  ये गाड़ियां पुणे से मुंबई की ओर जा रही थीं|  इस हादसे में दो कार, एक ट्रक और एक ट्रेलर आपस में बुरी तरह से भिड़ गए जिसके बाद दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और इस हादसे में पांच लोगों ने अपनी जान गवां दी है |पुलिस ने घटनास्‍थल से मृतकों के शवों का पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है|




महाराष्‍ट्र में यह दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा है| इससे पहले रविवार को जलगांव जिले में बड़ा एक्‍सीड़ेट हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी| यह दुर्घटना किंगांव गांव में रविवार देर रात करीब एक बजे एक मंदिर के पास उस समय हुई जब पपीतों से लदा एक ट्रक धुले से जलगांव के यावल तहसील आ रहा था| हादसे में 15 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और ट्रक चालक सहित पांच अन्य घायल हो गए थे| घायलों को जलगांव के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था|घायलों में दो की हालत गंभीर है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।