मुंबई: दक्षिण मुंबई के ईडी कार्यालय के बाहर शिवसैनिकों ने पोस्टर लगाकर विरोध जताया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय को भाजपा कार्यालय बताने वाला पोस्टर लगाया है। जिसपर लिखा भाजपा कार्यालय। बता दें कि,''शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी को पीएमसी बैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नोटिस भेजा गया है|
शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नोटिस भेजने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय की मुंबई शाखा के बाहर "भाजपा प्रदेश कार्यालय" का एक बैनर लगा दिया|
पत्नी वर्षा को मिले ED के नोटिस पर संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है| राउत ने कहा, हम कानून का पालन करने वाले हैं। ईडी पर केंद्र सरकार का दबाव है। हम इन चीजों से डरने वाले नहीं हैं। शिवसेना की तरफ से भी ऐसा ही जवाब मिलेगा। राउत ने कहा,''हमारे लिए ईडी जरूरी नहीं है। हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। परिवार को निशाना बनाएंगे तो वैसा ही जवाब देंगे। भाजपा को पीएमसी और एचडीआईएल की जानकारी हमने दी थी।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,'ईडी भाजपा का कार्यालय बन गया है। भाजपा के कई नेता वहां आते-जाते रहते हैं। कानून से बढ़कर कुछ नहीं है, न मैं और ना आप। किसी भी कीमत पर हम ये सरकार चलाएंगे। मुझे धमकाने की कोशिश की गई लेकिन मैं उनका बाप हूं।'
संजय राउत ने कहा,''मुझसे पंगा मत लेना... मैं नंगा आदमी हूं, शिवसैनिक हूं। मेरे पास भाजपा की फ़ाइल है, अगर उसे निकाला तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा। मेरे पास 121 लोगों के नाम हैं, जल्द ही ईडी को दूँगा। इतने नाम हैं कि 5 साल ईडी को काम करना पड़ेगा। तब ईडी को पता चलेगा कि किससे पंगा लिया है|
राउत ने कहा कि,''मेरे पास भाजपा की फ़ाइल है,अगर उसे निकाला तो आपको देश से छोड़कर भागना पड़ेगा...नीरव मोदी और विजय माल्या के साथ भारतीय जनता पार्टी की पूरी पलटन खड़ी हो जाएगी लंदन और ब्रिटेन में| "इस देश में, भाजपा में ऐसे बड़े-बड़े सूरमा बैठे हैं, अगर मैं उनके परिवार तक पहुंचा तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा|