नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले तीन महीनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इण्डस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया।समाजवार्टी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने भाजपा सांसद राजनेता रवि किशन के बयान पर निशाना साधा|रवि किशन पर निशाना साधते हुए जया बच्चन ने कहा कि,'ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,'फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ लोग जैसी गंदी बातें कर रहे हैं, उससे सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि देश की संस्कृति भी बदनाम हो रही है। राउत ने कहा कि,''जया जी ने भी यही बात कही कि इंडस्ट्री बदनाम हो रही है कुछ लोगों की वजह से। ऊपर से लेकर नीचे तक 5 लाख के करीब लोगों को ये इंडस्ट्री काम देती है। जो इसे खत्म कर रहे हैं उन्हें रोकना चाहिए|
बता दें कि,,मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में जया बच्चन ने कहा कि "सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा है"जय बच्चन ने कहा, "यह फिल्म उद्योग ही है जिसने कई लोगों को नाम और प्रसिद्धि दी। मुट्ठी भर लोगों द्वारा कुछ चीजों के लिए इण्डस्ट्री को लगातार बदनाम करने की प्रक्रिया चलती रही है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में निकले बॉलीवुड ड्रग एंगल को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जया बच्चन ने उन अभिनेताओं को फटकार लगाई, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को 'गटर' कहा है|जया बच्चन ने कहा, "जिन लोगों ने उद्योग के जरिए नाम कमाया है, उन्होंने इसे एक नाली (गटर) कहा है। मैं पूरी तरह से असहमत हूं। मैं इनसे खुद को अलग करती हूं। मुझे उम्मीद है सरकार ऐसा करने वालों को रोकेगी।
समाजवार्टी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा कि,''जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है उन्होंने इसे गटर बुलाया, मैं पूरी तरह इससे असहमत हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें| मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|
बता दें कि, फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में सोमवार को ड्रग्स का मुद्दा उठाया। मानसून सत्र में कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को ड्रग्स की लत लग चुकी है। रवि किशन ने सुशांत सिंह केस में ड्रग एंगल की छानबीन कर रहीं एनसीबी की तारीफ की।
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि, "पाकिस्तान और चीन से देश में ड्रग्स की बड़े पैमाने पर सप्लाई होती है। देश में पंजाब और नेपाल के रास्ते ड्रग्स का खेल चल रहा है, जिसके कारण देश के युवा ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं।"