मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

महाराष्ट्र: भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से दस नवजातों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश, राष्ट्रपति, PM और राहुल गांधी ने जताया दुख

मुंबई: महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। रात दो बजे भंडारा के जिला अस्पताल के बीमार नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई। यूनिट से सात शिशुओं…

महाराष्ट्र: भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से दस नवजातों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश, राष्ट्रपति, PM और राहुल गांधी ने जताया दुख
महाराष्ट्र: भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से दस नवजातों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश, राष्ट्रपति, PM और राहुल गांधी ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। रात दो बजे भंडारा के जिला अस्पताल के बीमार नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई। यूनिट से सात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी| भंडारा के सिविल सर्जन प्रमोद खांडते ने बताया, भंडारा जिला सामान्य अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में आज तड़के 2 बजे आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गई। यूनिट से सात बच्चों को बचाया गया|



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिला सामान्य अस्पताल में आग लगने की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के साथ-साथ भंडारा जिले के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की। उन्होंने जांच का भी आदेश दिया है| महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार ने भंडारा ज़िला अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद तत्काल आधार पर सभी अस्पतालों का ऑडिट करने का आदेश दिया।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाराष्ट्र अस्पताल अग्निकांड पर दु:ख व्यक्त किया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हृदय विदारक हादसा करार दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस हादसे को दर्दनाक बताया। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि वह मृतकों और घायलों के परिजनों को हरसंभव मदद मुहैया कराएं।


अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी दुख जताया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इस हादसे को लेकर बातचीत की। साथ ही, मामले की जांच के आदेश दिए हैं।  उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे।



बताया जा रहा है कि इन बच्चों में की उम्र एक दिन से लेकर तीन महीने तक थी। अस्पताल की एक लापरवाही ने इन बच्चों की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक आईसीयू वार्ड में कुल 17 बच्चे मौजूद थे जिनमें से सात को ही बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने रात करीब दो बजे वार्ड का दरवाजा खोला तो अंदर धुआं ही धुआं था। उसने तुरंत अधिकारियों को इस बारे में बताया। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 10 मासूमों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।



महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया। इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्काल जांच की मांग की है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील भी की।




महाराष्ट्र के भंडारा में हुए अग्नि हादसे में शिशुओं की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस ह्रदय विदारक घटना में अपनी संतानों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 



महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली त्रासदी है, जहां हमने कीमती युवा जीवन को खो दिया। मेरे विचार सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे: पीएम मोदी



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है... मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं| मैं महाराष्ट्र सरकार से घायलों और मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराने की अपील करता हूं|



महाराष्ट्र के भंडारा ज़िला अस्पताल में लगी आग दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्‍त परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह




मैं भंडारा ज़िला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लगने की घटना में तत्काल जांच की मांग करता हूं। मैंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है:  महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस 



भंडारा के अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत काफी दुखद घटना है। मामले की जांच कर ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य में सभी अस्पतालों का फायर ऑडिट कराना ज़रूरी है। कोई अस्पताल मानकों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: नवाब मलिक, NCP, महाराष्ट्र




राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR)  ने भंडारा ज़िला कलेक्टर को एक पत्र लिखा। पत्र में ज़िला अस्पताल में आग की घटना की जांच करने और 48 घंटे में एक वास्तविक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने को कहा।  महाराष्ट्र के भंडारा ज़िला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हुई है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।