मुंबई: NCP (शरद पवार गुट) के नेता मेहबूब शेख ने कहा है कि विधायकों को एक जगह रुकवाने की जरूरत क्यों पड़ी? शरद पवार साहब को मानने वाला हर कार्यकर्ता आज यहां खुद से आए हैं। उन्होंने (अजीत पवार) कहा था कि उनके पास 40 से अधिक विधायक है। मेरी अपील हैं (अजीत पवार से) की वे अपने विधायकों की फोटो हमें दिखाएं। अगर उनके पास विधायक हैं तो वे कहां हैं? हमारे कुल 53 विधायक हैं। जिन्होंने पवार साहब को धोखा दिया है उनको सबक सिखाया जाएगा.
मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली बैठक में कुल 13 विधायक, 3 एमएलसी और 5 सांसद मौजूद हैं। 13 विधायकों में अनिल देशमुख, रोहित पवार, राजेंद्र शिंगणे, अशोक पवार, किरण लहमाटे, प्राजक्ता तानपुरे, बालासाहेब पाटिल, जीतेंद्र अव्हाड, चेतन विट्ठल तुपे, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, संदीप क्षीरसागर और देवेंद्र भुयार शामिल हैं। 5 सांसदों में श्रीनिवास पाटिल (लोकसभा), सुप्रिया सुले (लोकसभा), अमोल कोल्हे (लोकसभा), फौजिया खान (राज्यसभा) वंदना चव्हाण (राज्यसभा) शामिल हैं। 3 एमएलसी में शशिकांत शिंदे, बाबाजानी दुरानी, एकनाथ खडसे शामिल हैं।