मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

प्रेमी संग रहना चाहती थी पत्नी, इश्क़ की राह में रोड़ा बन रहे पति को खाने में रोज थोड़ा-थोड़ा जहर देकर मार डाला; प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

मुंबई: कविता नामक एक महिला और उसके दोस्त हितेश जैन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह (कविता) अपने पति के खाने में आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थ…

प्रेमी संग रहना चाहती थी पत्नी, इश्क़ की राह में रोड़ा बन रहे पति को खाने में रोज थोड़ा-थोड़ा जहर देकर मार डाला; प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग रहना चाहती थी पत्नी, इश्क़ की राह में रोड़ा बन रहे पति को खाने में रोज थोड़ा-थोड़ा जहर देकर मार डाला; प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: कविता नामक एक महिला और उसके दोस्त हितेश जैन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह (कविता) अपने पति के खाने में आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी, जिसके कारण उसे 3 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को 8 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है|


कविता अपने प्रेमी हितेश जैन के साथ मिलकर अपने पति के खाने में आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी| ये दोनों रसायन धीमा जहर यानी स्लो पॉइजन होते हैं| कमल कांत शाह को 3 सितंबर 2022 को अस्पताल में कराया गया और 17 दिन बाद उनकी मौत हो गई|


कमल कांत शाह का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कमल कांत शाह की हत्या करने का शक होने पर खुद पुलिस को शिकायत की| दरअसल,जब रिपोर्ट आई तो डॉक्टरों को शक हो गया, क्योंकि मरीज के ब्लड में आर्सेनिक और थैलियम का स्तर बढ़ा हुआ था|


इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी| पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए क्राइम ब्रांच यूनिट 9 को केस हैंड ओवर कर दिया|  क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और तमाम मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर कमल कांत की पत्नी कविता सहित अन्य घरवालों के बयान लिए, साथ ही कमलकांत के डाइट से जुड़ी जानकारी भी जुटाई|


जांच में पता चला कि पत्नी कविता ने प्रेमी हितेश के साथ प्लानिंग करके अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी| दोनों से पूछताछ के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने कविता और उसके प्रेमी हितेश को गिरफ्तार कर लिया|  मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने महिला और उसके दोस्त को 8 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।