मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र से कार के पीछे कुत्ते को बांधकर घसीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि,'' शख़्स आवारा कुत्ते को अपनी कार के पीछे बांधकर घसीटता हुआ ले जा रहा है| यह घटना रविवार सुबह की है| वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| कार को सीज कर दिया है।
आरोपी की पहचान हामिद के रूप में हुई है| पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के शहाबुद्दीन रोड की है| पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी हामिद का कहना है कि, उसके यहां शादी समारोह का कार्य चल रहा है। उसके घर के पास कुत्ते की मौत हो गई थी। कहने के बावजूद भी सफाई कर्मचारियों द्वारा कुत्ता को उठाया नहीं गया, तो वह खुद ही कुत्ते को दूर छोड़कर आया था।
सिटी SP अर्पित विजय वर्गी ने कहा कि,''रविवार को एक वीडियो संज्ञान में आई थी जिसमें एक कार एक कुत्ते को खींचकर ले जा रही है। तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली में मामला दर्ज़ किया गया। संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए गाड़ी को सीज कर लिया गया है, वैधानिक कार्रवाई जारी है|