मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वो मेरे ईमान को नहीं समझ पाए, हम लोग अपने मुद्दों-हम किसानों के साथ बेवफाई नहीं कर सकते: अमित शाह के बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार

मुजफ्फरनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा,''वो मेरे ईमान और जज़्बात को नहीं समझ पाए| हम लोग अपने मुद्दों, किसानों के साथ बेवफाई नहीं कर सकते। पिछले कई सालों से…

वो मेरे ईमान को नहीं समझ पाए, हम लोग अपने मुद्दों-हम किसानों के साथ बेवफाई नहीं कर सकते: अमित शाह के बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार
वो मेरे ईमान को नहीं समझ पाए, हम लोग अपने मुद्दों-हम किसानों के साथ बेवफाई नहीं कर सकते: अमित शाह के बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

मुजफ्फरनगर:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा,''वो मेरे ईमान और जज़्बात को नहीं समझ पाए| हम लोग अपने मुद्दों, किसानों के साथ बेवफाई नहीं कर सकते। पिछले कई सालों से मैं विपक्ष में हूं, मैं चुनाव हार गया मुझे इसका कोई मलाल नहीं है। ऐसा कोई कारण या प्रलोभन नहीं है जिससे मैं टूट जाऊं और अपना फैसला बदल दूं|



दरअसल आज यानी शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था,'' कल अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस देखी, अखिलेश ने बहुत अच्छे से बात की कि हम साथ-साथ हैं लेकिन आप साथ-साथ सिर्फ मतगणना तक हो। अगर सरकार बन गई तो जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम खान बैठ जाएंगे। टिकटों के बंटवारे से ही समझ में आ गया है कि आगे क्या होने वाला है|





जयंत भाई ने गलत घर चुन लिया: अमित शाह

वहीं, इससे पहले शाह ने कहा था कि जयंत भाई ने गलत घर चुन लिया है| । हम तो चाहते थे कि हमारे घर में आएं, लेकिन उन्होंने कोई दूसरा घर चुना है। इसके बाद रालोद प्रमुख ने पलटवार करते हुए कहा था कि मैं कोई चवन्‍नी नहीं हूं, जो पलट जाऊंगा| भाजपा पहले उन 700 किसानों से बात करे जिनका घर उजाड़ा है| उनकी मेरी तरफ नजर नहीं है बल्कि उन्‍हें जनता से डर सता रहा है|



सपा ने आरएलडी को दी हैं 40 सीटें

यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल साथ-साथ चुनाव लड़ रहे हैं| राष्ट्रीय लोकदल को समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत 40 सीटें दी हैं और से सभी सीटें पश्चिमी यूपी की हैं, जहां पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है| पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों और दूसरे चरण में 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होगा| जबकि पश्चिमी यूपी में काफी सीटें जाट बाहुल्‍य हैं और भाजपा ने इस सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।