मुजफ्फरपुर में 2 भाइयों की हत्या मामले में अब तक 6 गिरफ़्तार, जन्मदिन पार्टी में बुला कर की गई थी दोनों भाइयों की हत्या
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में दो भाइयों की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया| मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने बताया,''अहियापुर थाना क्षेत्र में 2 भाइयों…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
मुजफ्फरपुर में 2 भाइयों की हत्या मामले में अब तक 6 गिरफ़्तार, जन्मदिन पार्टी में बुला कर की गई थी दोनों भाइयों की हत्या | फ़ोटो: TVL News
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में दो भाइयों की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया| मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने बताया,''अहियापुर थाना क्षेत्र में 2 भाइयों की हत्या कर दी गई। मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इन्होंने बताया है कि एक जन्मदिन पार्टी में दोनों भाइयों को बुलाया गया था, उसके बाद उनकी हत्या की गई|
बता दें कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में रिश्ते के दो सगे भाइयों की ही हत्या कर दी गई | इतना ही नहीं हत्यारों ने दोनों के शव को अलग अलग जगह पर लेजाकर फेंक भी दिया| गुरुवार को मिठनपुरा में एक खेत से राजा कुमार और एसकेएमसीएच परिसर स्थित कैंसर अस्पताल के पीछे एक गड्ढा में राजू पासवान के पुत्र दीपक कुमार का शव मिला था| दोनों ममेरे व फुफेरे भाई थे| बुधवार को आरोपियों के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने के लिए निकले थे|
देर रात तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परीजनों ने दोनों की तलाश करनी शुरू कर दी| जन्मदिन पार्टी में बुलाकर ले जाने वाले आरोपित का भी कॉल नहीं लग रहा था| उसके दूसरे दिन मृतक भाइयों के परिजनों को दोनों के मौत की सूचना पता चली तो घर पर कोहराम मच गया था|परिजनों ने दोनों भाइयों की हत्या का आरोप रिश्तेदार राहुल कुमार और पंकज पर लगाया था| इसके बाद से ही दोनों फरार हो गए थे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।