मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुजफ्फरपुर: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप फिर जिंदा जलाया, 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है,जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया| मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ…

मुजफ्फरपुर: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप फिर जिंदा जलाया, 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुजफ्फरपुर: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप फिर जिंदा जलाया, 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज | फ़ोटो: TVL News

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है,जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया| मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसे कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया|



साहेबगंज थाना क्षेत्र में पहले चार युवकों ने 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके आवास पर गैंगरेप किया.. इसके बाद  बदमाशों ने पीड़िता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया|  




SDOP (सरैया) ने बताया, "इस संबंध में हम लोग प्राथमिकी दर्ज़ करके कार्रवाई कर रहे हैं। 4 नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज़ की गई है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।" पुलिस ने कहा, "लड़की के पिता ने 4 लोगों पर आरोप लगाया है और एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमने जांच शुरू कर दी है और हमारी प्राथमिकता दोषियों को गिरफ्तार करना|




रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना इलाके का है| घटना 3 जनवरी की बताई जा रही है| चार युवकों ने लड़की का उसके घर में गैंगरेप किया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया|



घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने गांव में दादा-दादी और बड़ी बहन के साथ गांव में रहती थी|उसके पिता पंजाब में काम करते थे| इसकी जब सूचना मिली तो वह पंजाब से साहेबगंज पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है| परिजनों ने पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया है| इस घटना के बारे में एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि एसडीपीओ सरैया इसकी जांच कर रहे हैं| जांच रिपोर्ट अपने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी| फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है|




थाने में पिता ने बताया कि 3 जनवरी को बेटी के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया और दिन में 10 बजे कमरे में आरोपियों ने जिंदा जलाकर मार डाला| शव को ठिकाना लगा रहे थे, लेकिन इस दौरान उनकी बड़ी बेटी ने देख लिया| उसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।