बिहार: मुजफ्फरपुर में लुटेरों ने किया 'कैश ट्रांसफर वैन' को लूटने का प्रयास, चालक को मारी गोली
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में लुटेरों ने रविवार को एक कैश ट्रांसफर वैन को लूटने का प्रयास किया| मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के बखरा बाजार के निकट बदमाशों ने रविवार को अंधाधुंध फायरिंग कर कै…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बिहार: मुजफ्फरपुर में लुटेरों ने किया 'कैश ट्रांसफर वैन' को लूटने का प्रयास, चालक को मारी गोली | फ़ोटो: TVL News
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में लुटेरों ने रविवार को एक कैश ट्रांसफर वैन को लूटने का प्रयास किया| मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के बखरा बाजार के निकट बदमाशों ने रविवार को अंधाधुंध फायरिंग कर कैश वैन लूटने का प्रयास किया। लूटने से बचाने के लिए चालक ने वैन को सड़क के नीचे गढ्ढे में उतार दिया। वैन को गढ्ढे में उतारने से रोकने के लिए बदमाशों ने चालक मो.हफीज को गोली मार दी। गोली चालक की बांह में लगी है। उसे सरैया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि कैश वैन सुरक्षित है।
मामला दर्ज कर लिया गया है| आगे की जांच चल रही है| पुलिस का कहना है, "एक एएसआई द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के कारण, कैश वैन को लूटने का प्रयास विफल हो गया। कैश वैन के चालक को गोली लगने से घायल हो गया है| उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निजी कैश कंपनी एजीएस स्क्यूओर वैल्यू की वैन से बैंक के रुपये छपरा-सिवान ले जाया जा रहा था। एक वाहन पर सवार लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने बखरा के निकट कैश वैन को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। खतरा भांप जब चालक ने वैन की स्पीड बढ़ा दी तो चार चक्का वाहन में सवार बदमाशों ने वैन पर फायरिंग शुरू कर दी।
जिस समय कैश वैन को लूटने के लिए बदमाश फायरिंग कर रहे थे। उसी समय बखरा के निकट सरैया थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी सड़क पर गश्त लगा रही थी । यह गाड़ी कैश वैन से कुछ ही दूर पीछे थी। कैश वैन चालक की सूझ-बूझ व अचानक पीछे से पुलिस गश्ती दल की गाड़ी पहुंच जाने से बदमाश घबरा गया और छपरा की ओर गाड़ी को भगा ले गया। कैश वैन में पांच करोड़ रुपये होने की बात बताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।