मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 'जान से मारने' की धमकी, नागपुर कार्यालय में तीन बार आए धमकी भरे फोन; बढ़ाई गई सुरक्षा

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शनिवार की सुबह (14 जनवरी 2023) जान से मारने की धमकी मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कार्यालय में आज सुबह 11.25 बजे और दोपहर 1…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 'जान से मारने' की धमकी, नागपुर कार्यालय में तीन बार आए धमकी भरे फोन; बढ़ाई गई सुरक्षा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 'जान से मारने' की धमकी, नागपुर कार्यालय में तीन बार आए धमकी भरे फोन; बढ़ाई गई सुरक्षा | फ़ोटो: TVL News

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शनिवार की सुबह (14 जनवरी 2023) जान से मारने की धमकी मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कार्यालय में आज सुबह 11.25 बजे और दोपहर 12.32 बजे के बीच तीन धमकी भरे फोन आए। नागपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है। मंत्री गडकरी के नागपुर कार्यालय और उनके कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है|



नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर किसी अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी गई है।



केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में आज सुबह 11.25 बजे, 11.32 बजे और दोपहर 12.32 बजे 3 धमकी भरे फोन आए। नागपुर पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है.



डीसीपी नागपुर राहुल मदाने  ने कहा,''तीन फोन कॉल आए थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है, मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है|



राहुल मदाने  ने कहा,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय के लैंडलाइन पर बीएसएनएल से सुबह 11.25 बजे, 11.32 बजे और दोपहर 12.32 बजे तीन कॉल आईं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आगे की जांच चल रही है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।