मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चाचा नीतीश कुमार को लाल किले पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे: तेज प्रताप यादव

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही अब तक खुद प्रधानमंत्री पद की इच्छा को नकारते रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में उनकी पार्टी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर लगातार बयानबाजी कर रही ह…

चाचा नीतीश कुमार को लाल किले पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे: तेज प्रताप यादव
चाचा नीतीश कुमार को लाल किले पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे: तेज प्रताप यादव | फ़ोटो: TVL News

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही अब तक खुद प्रधानमंत्री पद की इच्छा को नकारते रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में उनकी पार्टी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर लगातार बयानबाजी कर रही है। इस बीच, शनिवार को राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी कहा कि चाचा नीतीश कुमार दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहराने का काम करेंगे।



बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि,'' चाचा नीतीश कुमार को लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे| हम भतीजा हैं, इतना तो करेंगे ही| भले ही इसके लिए चाहे कुछ भी क्यों ना करना पड़े|



 शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने शनिवार को कहा,'वे (CM नीतीश कुमार) मेरे चाचा हैं और मैं उनका भतीजा हूं तो मेरा दायित्व बनता है कि चाचा को उस मकाम तक पहुंचाएं (लाल किले पर झंडा फहराना)..



नालंदा में तेज प्रताप यादव ने कहा,'सबसे अच्छा राजगीर का जंगल सफारी है। हमारी सरकार में इसका उद्घाटन हुआ था, फिर मुझे यह विभाग मिला है। जो भी कमियां हैं हमने अधिकारियों को बता दिया है। मुख्यमंत्री जी से मिल कर जरूरतों को पूरा किया जाएगा|



बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही नीतीश कुमार को अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात जोर पकड़ चुकी है| हालांकि, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू साफ तौर पर अभी तक इस प्रस्ताव पर कुछ कहने को तैयार नहीं दिख रही है| कुछ दिन पहले ही जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के तमाम गुण हैं लेकिन फिलहाल वो इस रेस से बाहर हैं| 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।