मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिया मुखर्जी का पहला भोजपुरी होली गीत 'नासा जनि लहंगवा जीजा' गोल्डी यादव की आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिने वर्ल्ड में धमाकेदार एंट्री करके सबकी निगाहें अपनी ओर खींचने वाली बंगाली ब्यूटी बाला दिया मुखर्जी का पहला भोजपुरी होली गीत 'नासा जनि लहंगवा जीजा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। इस…

दिया मुखर्जी का पहला भोजपुरी होली गीत 'नासा जनि लहंगवा जीजा' गोल्डी यादव की आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
दिया मुखर्जी का पहला भोजपुरी होली गीत 'नासा जनि लहंगवा जीजा' गोल्डी यादव की आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिने वर्ल्ड में धमाकेदार एंट्री करके सबकी निगाहें अपनी ओर खींचने वाली बंगाली ब्यूटी बाला दिया मुखर्जी का पहला भोजपुरी होली गीत 'नासा जनि लहंगवा जीजा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। इस होली गीत को पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है और होली से पहले ही होली का खुमार से सबको भावविभोर कर रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया और बांग्ला फ़िल्म जगत से भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख करने वाली अदाकारा दिया मुखर्जी बला की खूबसूरती के साथ मनमोहक अदायगी से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रही है। ऐसे में दिया मुखर्जी अपने पहले भोजपुरी होली गीत में अपनी अदा से सबको दीवाना बना रही हैं। पिंक लहँगा चोली पहने वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं और साथ ही होली का हुड़दंग मचा रही हैं।


जीजा-साली की नोकझोंक और शरारत पर आधारित यह होली सांग 'नासा जनि लहंगवा जीजा' बहुत ही मजेदार बनाया गया है। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इन गाने में दिखाया गया है कि दिया मुखर्जी के जीजा होली में रंग गुलाल से उसे सराबोर करने की शरारत कर रहा है। इस पर दिया मुखर्जी अपने जीजा से कहती है कि...

'देखा मनवा ना ढ़ेर बहकावा हो, खाली गलिया प रंग तू लगावा हो, नाही तू भिगावा पिचकारी से बदनवा जीजा, पटना से कीनल जनि नासा तू लहंगवा जीजा...'


इस होली गीत को लेकर दिया मुखर्जी ने कहा कि 'मेरा फर्स्ट भोजपुरी होली सांग रिलीज हुआ है, इसके लिए मैं बहुत लकी हूँ, जो इतना बेस्ट सांग में काम करने का मुझे मौका मिला। यह सांग बहुत ही मजेदार है, जो हर किसी को पसंद आ रहा है। मैं अपने फैंस आडियंस से कहना चाहती हूँ कि आप सब इस सांग को बार बार देखें, शेयर, कमेंट्स भी करें और मुझे अपना प्यार आशीर्वाद जरूर दें। मुझे बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म देने के लिए रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।'



वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत 'नासा जनि लहंगवा जीजा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। जिसके सुरीली आवाज पर एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कमर तोड़ डांस किया है। इस गाने के गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है और संगीतकार साजन मिश्रा ने म्यूजिक दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल तथा कोरियोग्राफर सैंडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।