मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नये हीरो 'प्रमोद सोनी' कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, फ़िल्म 'दास्तान चांदनी की' में तीन हीरोइन के साथ आएंगे नजर

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में जहां एक से बढ़कर एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं बैक टू बैक फिल्में टीवी चैनल पर परिवार के साथ देखी जा रही हैं। ऐसे में बहुमुखी प्रतिभा क…

नये हीरो 'प्रमोद सोनी' कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, फ़िल्म 'दास्तान चांदनी की' में तीन हीरोइन के साथ आएंगे नजर
नये हीरो 'प्रमोद सोनी' कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, फ़िल्म 'दास्तान चांदनी की' में तीन हीरोइन के साथ आएंगे नजर | फ़ोटो: TVL News


भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में जहां एक से बढ़कर एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं बैक टू बैक फिल्में टीवी चैनल पर परिवार के साथ देखी जा रही हैं। ऐसे में बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रतिभाशाली अभिनेता प्रमोद सोनी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। वे अपनी पहली फिल्म में ही एक साथ भोजपुरी की टॉप की तीन हीरोइन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फुल धमाल मचाने वाले हैं।


बता दें कि जाने माने फिल्म निर्देशक दिलावेज खान के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म 'दास्तान चांदनी की' में नवोदित हीरो प्रमोद सोनी बतौर हीरो दर्शकों के बीच अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी की टॉप थ्री एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, काजल यादव और यामिनी सिंह जलवा बिखेरने वाली हैं। साथ ही राम सुजान सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, मनोज द्विवेदी, अयाज खान, प्रिया शर्मा तथा सुदीप पांडेय पॉवरफुल भूमिका में दिखाई देंगे।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की पावन धरती भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या के मूल निवासी 'प्रमोद सोनी' बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। उन्होंने बाकायदा एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग लेकर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने का मन बनाया। यही वजह है कि प्रमोद सोनी बतौर हीरो अपनी पहली भोजपुरी फिल्म 'दास्तान चांदनी की' के रिलीज होने से पहले ही सुर्खियां बटोरने लगे हैं। वह जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने ही कुशल डांसर भी हैं। वे फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी म्यूजिकल वीडियो एल्बम में भी अपना भरपूर समय दे रहे हैं। बतौर अभिनेता उनका पहला होली गीत 'फागुन में रंग बरसे' ऑडियंस के बीच आ चुका है, जिसे बहुत सारा प्यार मिला और दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उनका नवरात्रि में देवी गीत 'मां का सजा है दरबार' भी रिलीज हुआ, जिसमें उन्हें मां जगत जननी जगदंबा का आशीर्वाद मिला और लोगों ने उनकी खूब सराहना की। वह आगे भी फिल्मों और म्यूजिकल वीडियो एल्बम में नजर आते रहेंगे। इतना ही नहीं बतौर हीरो प्रमोद सोनी जल्द ही चार भोजपुरी फिल्म और दो हिंदी फिल्म में फुल टू धमाल मचाते हुए दिखेंगे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।