नोएडा में एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने 2 जनवरी वर्ष 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी
कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं आई। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसने अपनी बेटी को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली।
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने चार दिन पूर्व किशोरी को बरामद किया,
तथा उसका डॉक्टरी परीक्षण करवाया।