मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नोएडा न्यूज़ : डॉक्टर ने युवती के साथ की अश्लील हरकत, प्रेमी ने कर दी हत्या

दिल्ली के रहने वाले डॉक्टर की थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने उसके किराएदार को गिरफ्तार किया है। किराएदार का कहना है कि डॉक्टर ने उसकी प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत की थी जिसकी व…

नोएडा न्यूज़ : डॉक्टर ने युवती के साथ की अश्लील हरकत, प्रेमी ने कर दी हत्या
नोएडा न्यूज़ : डॉक्टर ने युवती के साथ की अश्लील हरकत, प्रेमी ने कर दी हत्या | फ़ोटो: TVL News


दिल्ली के रहने वाले डॉक्टर की थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने उसके किराएदार को गिरफ्तार किया है। किराएदार का कहना है


 कि डॉक्टर ने उसकी प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत की थी जिसकी वजह से उसने उसे मार डाला। 


पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली के कुंडली निवासी डॉ दिनेश गौड़ (50 वर्ष) का ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव के संजय विहार कॉलोनी में एक मकान है।


उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को उन्होंने कुशीनगर निवासी इम्तियाज (आरोपी) व एक महिला को अपने मकान का एक कमरा किराए पर दिया था।


अवस्थी के अनुसार, आरोपी इम्तियाज से पूछताछ में उसने जानकारी दी कि 25 जनवरी की रात दिनेश शराब पीकर आया और इम्तियाज और उसकी प्रेमिका को कमरे में बुलाया।


आरोपी के अनुसार, दिनेश थोड़ी-थोड़ी देर में किसी बहाने से उसे कमरे से बाहर भेज रहा था और इस दौरान वह महिला के साथ छेड़छाड़ भी करने लगा।


अवस्थी ने बताया कि आरोपी ने देखा कि उसकी महिला मित्र के साथ दिनेश अश्लील हरकत कर रहा है, तो दोनों के बीच हाथापाई हुई।


आरोपी ने अपनी महिला मित्र को ऊपर कमरे में भेजा, तथा दिनेश के कमरे में पड़े हथौड़े से उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार किए।


दिनेश बेहोश हो कर गिर गया तब आरोपी ने पास ही पड़े सर्जिकल ब्लेड से उसके पेट पर हमला कर दिया।


डीसीपी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी इम्तियाज को बुधवार की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


आज उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।