मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, दुकान से लौटते समय बाइक सवारों ने मारी गोली

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम तक दिया गया जब युवक खोड़ा में स्थित अपनी दुकान से रात में वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर…

यूपी: नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, दुकान से लौटते समय बाइक सवारों ने मारी गोली
यूपी: नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, दुकान से लौटते समय बाइक सवारों ने मारी गोली | फ़ोटो: TVL News

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम तक दिया गया जब युवक खोड़ा में स्थित अपनी दुकान से रात में वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस ने कहा,'' जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



थाना सेक्टर-58 क्षेत्रान्तर्गत कल (शनिवार) रात्रि में रचित चौहान नामक युवक अपनी दुकान जो खोड़ा में स्थित है....से वापस लौट रहा था, तभी 02 मोटरसाइकिल सवार युवको द्वारा कहासुनी छीना झपटी के बाद रचित पर फायर कर दिया। जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।



पुलिस के मुताबिक,''परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। परिजनों ने 02 पुराने विवाद की बातें बताई है, उनकी एवं अन्य सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए 04 टीमों का गठन किया गया है। तकनीकी एवं मैनुअल सभी बिन्दुओ पर टीम काम कर रही है, शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा।


थाना सेक्टर-58 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को गोली लगने से हुई मृत्यु की घटना के संबंध में DCP नोएडा हरिश चंद्रा ने बताया,''नोएडा के थाना 58 में एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि युवक खोड़ा में स्थित अपनी दुकान से रात में वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने बाइक पर आकर पीछे से उसे गोली मारी और फरार हो गए। दोषियों की तलाश की जा रही है|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।