मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नोएडा: कार ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मारकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

नोएडा: जिस रात दिल्ली के कंझावला में खौफनाक कांड हुआ था, उसी रात राजधानी से सटे नोएडा में भी ठीक वैसा ही एक सड़क हादसा हुआ था| नोएडा सेक्टर 14ए में हिट एंड रन मामले में डिलीवरी बॉय की 1 जनवरी को मौत…

नोएडा: कार ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मारकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत
नोएडा: कार ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मारकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत | फ़ोटो: TVL News

नोएडा: जिस रात दिल्ली के कंझावला में खौफनाक कांड हुआ था, उसी रात राजधानी से सटे नोएडा में भी ठीक वैसा ही एक सड़क हादसा हुआ था| नोएडा सेक्टर 14ए में हिट एंड रन मामले में डिलीवरी बॉय की 1 जनवरी को मौत हो गई थी। शहर के सेक्‍टर-14 ए में फ्लाईओवर के पास कार चालक ने एक बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए करीब 1 किलोमीटर तक ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान इटावा के रहने वाले 24 साल के कौशल यादव के रूप में हुई है। 



मृतक कौशल यादव नोएडा/दिल्ली में स्विगी की तरफ से फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था। कौशल की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। 1 जनवरी की रात एक बजे हुई इस घटना में टक्कर मारने वाले कार चालक ने 14A फ्लाईओवर से लेकर शनि मंदिर तक तक डिलीवरी बॉय कौशल यादव को घसीटा था| इस मामले में मृतक कौशल यादव भाई अमित कुमार ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ नोएडा के थाना फेज-1 में एफआईआर दर्ज कराई है| पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई और कार का पता लगा रही है|



अमित कुमार के मुताबिक, 1 जनवरी की रात करीब एक बजे उसने अपने भाई कौशल को फोन किया। फोन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और बताया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। उस व्‍यक्ति ने अमित को बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने सेक्टर-14 फ्लाईओवर के पास उसके भाई को पहले टक्कर मारी और फिर अपने साथ घसीटा हुआ शनि मंदिर सड़क तक ले गया।  अमित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के जब वह शनि मंदिर पहुंचा, तो वहां पर कौशल का शव पड़ा हुआ था।



नोएडा के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया, हादसे में कौशल नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। कौशल के भाई को फोन पर हादसे की सूचना मिली थी, मामले में FIR दर्ज़ कर ली गई है। उन्होंने बताया,'कौशल के भाई को आए फोन की भी जांच की जा रही है। कौशल को घसीटने को लेकर सीसीटीवी फुटेज में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।