नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह भयानक हादसा हो गया| यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोजाना हादसे होते हैं। यहां पर होने वाले हादसों का सबसे बड़ा कारण रफ्तार होती है, जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है। ऐसी ही एक घटना आज सुबह ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर भी हुई है| एक अनियंत्रित कार सामने से जा रही रोडवेज बस में तेजी से जा घुसी, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी| इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है।
इस हादसे में इनोवा कार पूरी तरह से पिचक गई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। यह सड़क दुर्घटना हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर हुई। इनोवा कार में पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनोवा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे।
एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया,''ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक रोडवेज बस में पीछे से इनोवा कार के टक्कर मारने से चार लोगों की मौत हो गई। एक घायल का इलाज चल रहा है।