ग्रेटर नोएडा: पुलिस को झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, SHO की पत्नी ने अपना दूध पिलाकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस को झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली| SHO की पत्नी ने फीडिंग कराकर उसकी जान बचाई। मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है| यहां 23 दिसंबर को शारदा अस्पता…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
ग्रेटर नोएडा: पुलिस को झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, SHO की पत्नी ने अपना दूध पिलाकर बचाई जान | फ़ोटो: TVL News
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस को झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली| SHO की पत्नी ने फीडिंग कराकर उसकी जान बचाई। मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है| यहां 23 दिसंबर को शारदा अस्पताल के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली| बच्ची एक कपड़े में लिपटी हुई थी| ठंड की वजह से बच्ची की हालत बेहद खराब थी|
पुलिस वाले बच्ची को थाने लेकर आ गए| बच्ची लगातार रो रही थी| बच्ची ठंड और भूख से रो रही थी| जिसके बाद थाने के एसएचओ विनोद सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह को यह बात बताई और दूध पिलाने के लिए कहा| ज्योति सिंह ने बच्ची को अपना दूध पिलाया|
SHO की पत्नी ज्योति सिंह ने बताया, "बच्ची को शारदा अस्पताल के पास झाड़ी में किसी ने फेंक दिया था। बच्ची को भूख लगी थी जिसके बाद मैंने उसे फीडिंग कराया और उसमें सुधार हुआ।"
एसएचओ विनोद सिंह ने बताया,' बच्ची की मां और परिवार को ढूढ़ने की लगातार कोशिश की जा रही है| आसपास के अस्पतालों में भी पूछताछ की गई है| जब तक बच्ची के माता-पिता नहीं मिल जाते तब तक उसका पूरा ख्याल रखा जाएगा|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।