मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

नोएडा में जुदाई के डर से प्रेमी युगल ने दी जान: रेलवे लाइन के पास पेड़ से झूलते मिले युवक और युवती, जेब से मिले ट्रेन के दो टिकट

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक पेड़ से युवक-युवती का शव लटका हुआ पाया गया| ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत आमका गांव के पास शुक्रवार शाम रेल लाइन के किनारे पेड…

नोएडा में जुदाई के डर से प्रेमी युगल ने दी जान: रेलवे लाइन के पास पेड़ से झूलते मिले युवक और युवती, जेब से मिले ट्रेन के दो टिकट
नोएडा में जुदाई के डर से प्रेमी युगल ने दी जान: रेलवे लाइन के पास पेड़ से झूलते मिले युवक और युवती, जेब से मिले ट्रेन के दो टिकट | फ़ोटो: TVL News

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक पेड़ से युवक-युवती का शव लटका हुआ पाया गया| ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत आमका गांव के पास शुक्रवार शाम रेल लाइन के किनारे पेड़ पर पर एक ही दुप्पटे से युवक और युवती के शव लटके मिले। लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जेब से गोरखपुर की ट्रेन के दो टिकट और आधार कार्ड मिला। उसकी पहचान गोरखपुर के रवि चंद के रूप में हुई हालांकि युवती की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस के मुताबिक,''प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की|




पुलिस के मुताबिक,'' युवक की पहचान गोरखपुर जिले के रविचंद्र के रूप में हुई है, जबकि युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है| दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम दादरी एनटीपीसी की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे आमका गांव के समीप एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिले हैं। शव दुपट्टे से लटके हुए हैं। युवती की उम्र 24 वर्ष और युवक की उम्र 22 वर्ष के करीब है। पुलिस को युवक की जेब से ट्रेन के दो टिकट मिले हैं।  युवक की जेब से एक बस का टिकट भी बरामद हुआ है, जो कि गोरखपुर से दिल्ली का था। वह 22 तारीख को गोरखपुर से दिल्ली आया था। 



युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है जिस पर रवि चंद पुत्र राम सहाय ग्राम बढैया पार गोरखपुर लिखा है। मृतक युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अमित कुमार ने बताया युवती के शव की शिनाख्त का प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शिनाख्त के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा। शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



महिला की मांग में सिंदूर भरा था

महिला की मांग में सिंदूर भरा हुआ था। वह शादीशुदा लग रही है। हालांकि लोग यह भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि दोनों ने शादी करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से दादरी रेलवे रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। आशंका है कि दोनों दिल्ली से गोरखपुर जाने के लिए निकले और दादरी में उतर गए। स्टेशन से उतर कर वह घटनास्थल पर पहुंचे और आत्महत्या कर ली।



जांच में पाया गया कि दोनों के द्वारा आत्महत्या की गई

दादरी के एडिशनल DCP विशाल पांडे ने कहा कि ,''कल शाम को एक बाईपास के आगे एक पेड़ से युवक और युवती लटके हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि दोनों के द्वारा आत्महत्या की गई। युवक की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजे गए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।