मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नोएडा: प्रेम का इजहार किया इंकार तो सिरफिरे आशिक ने युवती पर किया चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ़्तार

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सिरफिरे आशिक ने युवती से प्रेम का इजहार किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो लड़की पर चाकू से हमला कर दिया| नोएडा में थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव के पास एक युवक ने एकत…

नोएडा: प्रेम का इजहार किया इंकार तो सिरफिरे आशिक ने युवती पर किया चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ़्तार
नोएडा: प्रेम का इजहार किया इंकार तो सिरफिरे आशिक ने युवती पर किया चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सिरफिरे आशिक ने युवती से प्रेम का इजहार किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो लड़की पर चाकू से हमला कर दिया| नोएडा में थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव के पास एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते युवती पर चाकू से कथित तौर पर हमला करके उसकी हत्या का प्रयास किया।युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया।



 नोएडा सेंट्रल के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ,''शुक्रवार को थाना फेज-2 में ड्यूटी पर जा रही एक युवती पर एक युवक द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियोग पंजीकृत किया गया है। युवक को गिरफ़्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है|




पुलिस ने बताया कि,''नया गांव निवासी 20 वर्षीय लड़की पर सुबह 08:30 बजे कम्पनी जाते समय नया गांव गेट 1 नंबर एक पास युवक ने चाकू से हमला कर दिया| जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले में फरार आरोपी शिवनाथ को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।बताया जा रह है आरोपी युवक (शिवनाथ उर्फ बाबा पुत्र रघुवीर सिंह) आजमगढ़ जिले के थाना कन्धरा के खड़गपुर का निवासी है|




 थाना फेस-2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि नया गांव में किराए के मकान में रहने वाला शिवनाथ एक निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करने लगा।



प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि युवक ने कई बार युवती से प्रेम का इजहार किया, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह युवती का पीछा करता था लेकिन युवती ने इससे परेशान होकर उसे फटकार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि इससे नाराज होकर आरोपी दादरी रहने चला गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब युवती काम करने के लिए अपने कारखाने के लिए निकली तो युवक ऑटो रिक्शा में सवार होकर आया और चाकू से युवती की गर्दन पर वार करके फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि युवती की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।