उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले मे बरानगर-16 नंबर वार्ड स्थित टीएन चटर्जी स्ट्रीट इलाके मे मंगलवार रात एक जोरदार धमाके के साथ एक मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें एक 55 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई| घटना के बाद पूरे इलाके मे हड़कंप मच गया| घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया और फिर मलबा हटाने का काम शुरू हुआ| मलबे से एक माहिला का शव बरामद हुआ|
पुलिस के मुताबिक,'' महिला रात को खाना बना रही थी तभी अचानक से गैस सिलेंडर फटा और बिल्डिंग पुरानी होने के कारण भरभरा कर गिर गया, जिससे घर के मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई| विस्फोट मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। एफएसएल की टीम गैस सिलेंडर समेत कई एंगल से जांच कर रही ।
बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट DC सेंट्रल अजय प्रसाद ने बुधवार को बताया,''एक पुरानी बिल्डिंग गिरी थी जिसमें एक 55 वर्षीय महिला की दबकर मृत्यु हुई है। FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है, घटनास्थल से रसोई गैस की स्मेल आ रही थी और एक विस्फोट की आवाज़ सुनाई दी है विस्फोट पुष्टि नहीं हुई है|
DC सेंट्रल अजय प्रसाद ने बताया,''मामले में मृतका की बेटी का आरोप है कि उसके चाचा के साथ एक पारिवारिक विवाद चल रहा था, इस पक्ष की भी जांच की जा रही है|