मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

देश की बेटी पलक शर्मा को मिला वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप में मौका, भारत की पहली महिला गोताखोर बन बढ़ाया देश का गौरव .

भारत की बेटियों हर क्षेत्र में भाग लेकर अपने देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा रही है। इंदौर की रहने वाली पलक शर्मा भारत की पहली महिला गोताखोर हैं, जिनका चयन वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप 2024 के लिए हुआ…

देश की बेटी पलक शर्मा को मिला वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप में मौका, भारत की पहली महिला गोताखोर बन बढ़ाया देश का गौरव .
देश की बेटी पलक शर्मा को मिला वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप में मौका, भारत की पहली महिला गोताखोर बन बढ़ाया देश का गौरव . | फ़ोटो: TVL News

भारत की बेटियों हर क्षेत्र में भाग लेकर अपने देश का गौरव  पूरे विश्व में बढ़ा रही है। इंदौर की रहने वाली  पलक शर्मा भारत की पहली  महिला गोताखोर हैं, जिनका चयन वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप 2024 के लिए हुआ  है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 31 जनवरी से 10 फरवरी के बीच दोहा (कतर) में  होने जा रहा है।



पहली  महिला गोताखोर पलक शर्मा इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम  रोशन कर चुकी है। साल 2019 में पलक शर्मा ने 10वें एशियन एज ग्रुप  चैंपियनशिप में दो रजत पदक और एक स्वर्ण पदक जीतकर भारत देश का नाम पूरे  विश्व में रोशन किया है। पलक शर्मा एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में स्वर्ण  जीतने वाली पहली महिला गोताखोर बनी थी और देश का गौरव बढ़ाया था।



पलक  शर्मा का कई वर्षों से सपना है कि भारत के लिए वह ओलंपिक खेले और भारत के  लिए  स्वर्ण पदक जीते।दोहा (कतर) में होने जा रहे वर्ल्ड एक्वेटिक  चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने के बाद ओलंपिक में भाग लेने का रास्ता खुल  जाएगा।



पलक  शर्मा प्रधानमंत्री योजना की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और इंदौर सेफ सिटी की  ब्रांड एंबेसडर भी है पलक शर्मा को साल  2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था। पलक शर्मा को मध्य  प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार एकलव्य पुरस्कार से मध्य प्रदेश के पूर्व  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी भी सम्मानित कर चुके हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।