मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस ने पार्टी के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने को 'विश्वासघात' और 'बेशर्मी की हद' करार दिया

पणजी: गोवा में आठ विधायकों के भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही जबरदस्त सफलता से परेशान होकर भाजपा ऐसे तरीकों का सहारा ले रही है। कांग्रेस के गोवा प…

कांग्रेस ने पार्टी के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने को 'विश्वासघात' और 'बेशर्मी की हद' करार दिया
कांग्रेस ने पार्टी के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने को 'विश्वासघात' और 'बेशर्मी की हद' करार दिया | फ़ोटो: TVL News

पणजी: गोवा में आठ विधायकों के भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही जबरदस्त सफलता से परेशान होकर भाजपा ऐसे तरीकों का सहारा ले रही है। कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को अपनी पार्टी के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने को 'विश्वासघात' और 'बेशर्मी की हद' करार दिया।



कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा'' गोवा के लोगों ने इन विधायकों को वोट दिया क्योंकि वे कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उन्होंने (आठ विधायकों) मंदिरों, चर्च और दरगाह के सामने शपथ ली थी कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने हलफनामा दिया कि वे हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगे और संविधान का संकल्प लिया था|



कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा',''क्या यह दिगंबर कामत, माइकल लोबो और अन्य लोगों द्वारा विश्वासघात और बेशर्मी की पराकाष्ठा नहीं है?



कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ तोड़ना जानती है| पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, 'आज भाजपा ने फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ़ तोड़ना जानती है. हमारी भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई भाजपा ने गोवा में ऑपरेशन कीचड़ को अंजाम दिया. भारत देख रहा है. वो तोड़ेंगे; हम जोड़ेंगे'



वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ,भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के कारण गोवा में भाजपा के ऑपरेशन किचड़ को तेजी से अंजाम दिया गया है| बीजेपी परेशान है|



गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में शामिल

कांग्रेस के 8 विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सी सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस सीएम प्रमोद सावंत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।