मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

गोवा के होटल में स्टार्ट-अप कंपनी की महिला CEO ने की 4 साल के बेटे की हत्या, बैग में लाश भरकर हुई फरार; बेंगलुरु में गिरफ्तार

पणजी/बेंगलुरु: बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी की CEO ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई। गोवा पुलिस की जानकारी…

गोवा के होटल में स्टार्ट-अप कंपनी की महिला CEO ने की 4 साल के बेटे की हत्या, बैग में लाश भरकर हुई फरार; बेंगलुरु में गिरफ्तार
गोवा के होटल में स्टार्ट-अप कंपनी की महिला CEO ने की 4 साल के बेटे की हत्या, बैग में लाश भरकर हुई फरार; बेंगलुरु में गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

पणजी/बेंगलुरु: बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी की CEO ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई। गोवा पुलिस की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बैग से बेटे की बॉडी बरामद हुई है। गोवा पुलिस ने 4 साल के बच्चे की हत्या की आरोपी महिला को मापुसा कोर्ट में पेश किया।




महिला की पहचान 39 साल की सूचना सेठ के रूप में की गई है। वह स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO है। सूचना 6 जनवरी को गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने बेटे के साथ आई थी। सोमवार (8 जनवरी) को उसने होटल से चेक-आउट किया था।



 गोवा में एक 4 साल के बच्चे की हत्या पर उत्तरी गोवा के SP निधिन वलसन ने कहा, "एक महिला ने होटल स्टाफ से बेंगलुरु के लिए टैक्सी की व्यवस्था करने को कहा...चेकआउट के बाद जब होटल स्टाफ कमरे की सफाई करने गया तो उन्हें लाल रंग के धब्बे दिखे, जिसे देखकर उन्हें लगा कि यह खून है। स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी...पुलिस होटल पहुंची और ड्राइवर के जरिए महिला से संपर्क करने की कोशिश की... पुलिस ने महिला से उसके बेटे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चा अपने एक दोस्त के यहां रह रहा है...महिला द्वारा दिया गया घर का पता फर्जी निकला... ड्राइवर को कार को पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहा गया...महिला के सामान की जांच करने पर पुलिस को बच्चे का शव मिला... FIR दर्ज  कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है..."








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।