पंचकुला: देश की राजधानी नई दिल्ली में हवा लगातार जहरीली बनी हुई है| लोगों को आंखों, सीने में जल और गले में खराश की समस्या हो रही है| दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है| केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह आनंद विहार में AQI 452, आरके.. पुरम में 433, पंजाबी बाग में 460 और ITO में 413 दर्ज़ किया गया।
दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और पंजाब में बढ़ते प्रदूषण को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई थी। तो वहीं, इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई और प्रदूषण के लिए हरियाणा की पराली की जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वहीं, अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम खट्टर ने कहा कि यह (वायु प्रदूषण) कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए|
पराली जलाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इस पर राजनीति करते हैं। इस पर राजनीति करने वाले को किसी तरह से कोई लाभ नहीं हो रहा बल्कि इसका उन पर असर पड़ रहा है। हमने हरियाणा में बहुत कुछ नियंत्रित किया है...पराली एक व्यावसायिक उत्पाद बन गया है और इसका मूल्य मिलता है।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान से अपील करता हूं कि अगर हमारी सहायता की आवश्यकता हो तो हम हमेशा देने के लिए तैयार हैं। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।.."
पंचकुला के पिंजौर में हॉट एयर बैलून के उद्घाटन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "आज हॉट एयर बैलून की एक परियोजनाकी शुरुआत हुई है। इसका अनुभव बहुत अच्छा रहा है।....निश्चित रूप से इससे बहुत से लोगों को रोजगार भी मिलता है। 13,000 प्रति यात्रा प्रति व्यक्ति टिकट का चार्ज है।.....इसमें एक्सपर्ट लोग हैं और सुरक्षा प्रमाणपत्र इन्होंने लिया हुआ है।.."