मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार चुनाव: सासाराम में बोले पीएम मोदी-लालटेन का जमाना गया, नीतीश जी की अगुवाई में सरकार बनाना जरूरी

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सासाराम से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे| सा…

बिहार चुनाव: सासाराम में बोले पीएम मोदी-लालटेन का जमाना गया, नीतीश जी की अगुवाई में सरकार बनाना जरूरी
बिहार चुनाव: सासाराम में बोले पीएम मोदी-लालटेन का जमाना गया, नीतीश जी की अगुवाई में सरकार बनाना जरूरी | फ़ोटो: TVL News

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सासाराम से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे| सासाराम में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि,''बिहार के लोगों ने ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे|इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नीतीश कुमार उनके साथ मौजूद हैं।




पीएम ने कहा कि,''बिहार अब विकास की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, अब बिहार को कोई बिमारू, बेबस राज्य नहीं कह सकता। लालटेन का जमाना गया| उन्होंने कहा कि 'मंडी और MSP तो बहाना है, असल में दलालों और बिचौलियों को बचाना है। लोकसभा चुनाव से पहले जब किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे देने का काम शुरु हुआ था, तब इन्होंने कैसा भ्रम फैलाया था। जब राफेल विमानों को खरीदा गया, तब भी ये बिचौलियों और दलालों की भाषा बोल रहे थे|



पीएम ने कहा कि,देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है, ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं। देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं|उन्होंने कहा कि ' जब बिहार के लोगों ने इन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया, नीतीश जी को मौका दिया तो ये बौखला गए। इसके बाद दस साल तक इन लोगों ने यूपीए की सरकार में रहते हुए बिहार पर, बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला




उन्होंने कहा कि 'कनेक्टिविटी, NDA की डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता रही है। आज बिहार के करीब-करीब हर गांव तक सड़क पहुंच रही है। नेशनल हाईवे चौड़े हो रहे हैं। बिहार की नदियों पर आज एक के बाद एक नए और आधुनिक पुल बन रहे हैं|उन्होंने कहा कि 'आप मुझे बताए कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने का इंतजार देश बरसों से कर रहा था या नहीं। ये फैसला हमने लिया, एनडीए की सरकार ने लिया। लेकिन आज ये लोग इस फैसले को पलटने की बात कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल-370 फिर लागू कर देंगे:





उन्होंने कहा कि 'कनेक्टिविटी, NDA की डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता रही है।  आज बिहार के करीब-करीब हर गांव तक सड़क पहुंच रही है। नेशनल हाईवे चौड़े हो रहे हैं। बिहार की नदियों पर आज एक के बाद एक नए और आधुनिक पुल बन रहे हैं।| आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करने के लिए फिर नीतीश जी की अगुवाई में सरकार बनाना जरूरी है। बिहार में भाजपा, JDU, हम पार्टी और वीआईपी पार्टी का गठबंधन यानी NDA की सरकार जरूरी है|



उन्होंने कहा कि 'बिहार के लोग भूल नहीं सकते वो दिन जब सूरज ढलते का मतलब होता था, सब कुछ बंद हो जाना, ठप्प पड़ जाना। आज बिजली है, सड़के हैं, लाइटें हैं और सबसे बड़ी बात वो माहौल है जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है, जी सकता है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।