मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

बिहार चुनाव: चिराग पासवान का राज्य के लोगों के नाम खुला पत्र, कहा-बिहारियों के जीवन मरण का प्रश्न, JDU को मत देना एक भी वोट

नई दिल्ली: राजग से नाता तोड़ने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को बिहार के लोगों को एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानने का दावा किय…

बिहार चुनाव: चिराग पासवान का राज्य के लोगों के नाम खुला पत्र, कहा-बिहारियों के जीवन मरण का प्रश्न, JDU को मत देना एक भी वोट
बिहार चुनाव: चिराग पासवान का राज्य के लोगों के नाम खुला पत्र, कहा-बिहारियों के जीवन मरण का प्रश्न, JDU को मत देना एक भी वोट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजग से नाता तोड़ने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को बिहार के लोगों को एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानने का दावा किया गया है| चिराग पासवान ने कहा,'बिहार राज्य के इतिहास का ये बड़ा निर्णायक क्षण है करोड़ों बिहारियों के जीवन मरण का प्रश्न है क्योंकि अब हमारे पास खोने के लिए और समय नहीं है।  जे॰डी॰यू॰ के प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आपके बच्चे को पलायन करने पर मजबूर करेगा। 




LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा,''हमें आज के मौजूदा मुख्यमंत्री से उम्मीदें बहुत थी। अगर आप उनका कार्यकाल देखें तो मुझे नहीं लगता कि जितनी उम्मीदें एक बिहारी होने के नाते और बिहार की जनता को उनसे थीं वो उनपर खरा उ???र पाए हैं। अगर आप मूलभूत जरूरतों की बात करते हैं तो आज भी वो धरातल पर उतरती नहीं दिखती|



उन्हों कहा,'किसी न किसी को तो रिस्क लेना ही होगा। अगर आप अपने कंफर्ट ज़ोन में रहेंगे तो पिछले 30 साल हमने कंफर्ट ज़ोन में ही बिता दिए। सिर्फ समीकरण को बिठाने में, सोशल इंजीनियरिंग करने में पिछले 30 साल निकल गए। अगर बिहार को नंबर वन बनाना है तो रिस्क लेना होगा|




पासवान ने कहा,''मेरा पूरा विश्वास PM मोदी पर है। जिस सोच के साथ उन्होंने कहा था कि जब डबल इंजन की सरकार होगी। सही मायनों में जब केंद्र की तर्ज़ पर BJP जिस प्रकार नेतृत्व कर रही है, अगर बिहार में भी BJP उसी तरह हमारे प्रदेश का नेतृत्व करे, तो PM की सोच को धरातल पर उतारा जा सकता है|






Image





चिराग पासवान ने अपने खुले पत्र में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव न लड़ने का फैसला बिहार पर राज करने के लिए नहीं बल्कि नाज करने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा- "पापा ने मुझे हमेशा कहा है कि कभी भी अकेले चलने से मत घबराना, अगर रास्ता और मकसद ठीक होगा तो लाखों लोग तुम्हारे साथ आएंगे। पापा-मम्मी और आप सभी के आशीर्वाद से अभी लम्बा सफर तय करना है, अभी और अनुभव लेना है।





लोजपा प्रमुख ने कहा कि बिहार राज्य के इतिहास का ये बड़ा निर्णायक क्षण है, 12 करोड़ बिहारियों के जीवन मरण का प्रश्न है क्योंकि अब हमारे पास खोने के लिए और समय नहीं है। उन्होंने अपील करते हुए अपने खुले पत्र में कहा कि जेडीयू के प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आपके बच्चे को पलायन करने पर मजबूर करेगा। चुनाव के बाद लोजपा-बीजेपी की सरकार बनेगी।





इससे साफ है कि लोजपा चुनाव में जदयू के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेगी। पर पार्टी लगातार यह दोहरा रही है कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन जारी रहेगा। लोजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ने की बात आरंभ से ही करती रही है। नवादा से सांसद चंदन सिंह ने कहा कि लोजपा जदयू से अलग चुनाव लड़ेगी और बड़ी संख्या में सीट जीतकर विधानसभा पहुंचेगी। 





Image









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।