मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Bihar Elections 2020: बिहार में 12 रैलियां करेंगे PM मोदी, CM नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद

पटना: बिहार विधान सभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे| इस दौरान मंच पर सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे|पटना में एनडीए की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस में इस बात क…

Bihar Elections 2020: बिहार में 12 रैलियां करेंगे PM मोदी, CM नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद
Bihar Elections 2020: बिहार में 12 रैलियां करेंगे PM मोदी, CM नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार विधान सभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे| इस दौरान मंच पर सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे|पटना में एनडीए की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई|  बिहार भाजपा प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस ने बताया, ''प्रधानमंत्री जी बिहार में कुल 12 रैलियां करेंगे|




महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,'' बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सारी रैलियां NDA की रैली होगी। वह 12 रैलियां करेंगे। इसमें सबसे पहले 23 तारीख को सासाराम , गया और भागलपुर में रैली करेंगे। 28 को दरभंगा में पहली रैली, मुज़फ्फरपुर में दूसरी और पटना में तीसरी रैली करेंगे। फिर वह 1 तारीख को आएंगे|




23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में रैली करेंगे।| 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली करेंगे| 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर रैली करेंगे| 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज में रैली करेंगे| एनडीए की प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी के देंवेंद्र फडणवीस, रविशंकर प्रसाद, मंगल पांडेय, जेडीयू से संजय झा, हम से दानिश रिजवान और वीआईपी के प्रवक्ता मौजूद रहे|




एनडीए की प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजद कार्यालय से गुजरा तो विरासत की तस्वीर खोजी, लेकिन दिखाई नहीं दी। विरासत की याद दिलाएंगे तो खौफ की याद आएगी, लूट की याद आएगी, भ्रष्टाचार की याद आएगी। तस्वीर छुपाकर आप अपनी विरासत भूल सकते हैं क्या..? रविशंकर प्रसाद ने कहा कि,''जब बुनियाद कमजोर हो तो क्या उस पर पक्की इमारत बन सकती है? बिहार के विकास के मामले में RJD की बुनियाद बहुत ही कमजोर है, फिसलती हुई जमीन पर खड़ी है और वो कह रहे हैं कि हम बिहार का विकास करेंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।