मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार चुनाव: चिराग ने एक बार फिर बोला नीतीश कुमार पर हमला, बोले-मौजूदा मुख्यमंत्री कभी भी दोबारा प्रदेश के CM न बनें, यही संकल्प

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने एक फिर CM नीतीश कुमार पर हमला बोला है| बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि,',मौजूदा मुख्यमंत्री कभी भी दोबारा प्रदेश के मुख्यमं…

बिहार चुनाव: चिराग ने एक बार फिर बोला नीतीश कुमार पर हमला, बोले-मौजूदा मुख्यमंत्री कभी भी दोबारा प्रदेश के CM न बनें, यही संकल्प
बिहार चुनाव: चिराग ने एक बार फिर बोला नीतीश कुमार पर हमला, बोले-मौजूदा मुख्यमंत्री कभी भी दोबारा प्रदेश के CM न बनें, यही संकल्प | फ़ोटो: TVL News

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने एक फिर CM नीतीश कुमार पर हमला बोला है| बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि,',मौजूदा मुख्यमंत्री कभी भी दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री न बनें, मैं इस संकल्प के साथ निकला हूं|




लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा कि,' हमें किसी की 'B टीम' बनने की जरूरत नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी अपनी विचारधारा के साथ चुनाव लड़ रही है। जो लोग डरते हैं मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) वो भ्रम फैला रहे हैं। मैं उनको बता दूं हम JDU से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनसे ज्यादा सीटें जीतेंगे|




उन्होंने कहा कि,''कल से मैं पूरी तरह जनता के बीच रहूंगा और जनता तक 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' को लेकर जाऊंगा और मौजूदा मुख्यमंत्री कभी भी दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री न बनें, मैं इस संकल्प के साथ निकला हूं|




इससे पहले भी चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला था और एक के बाद एक कई ट्वीट किया था| चिराग पासवान ने हैशटैग के साथ लिखा #असम्भवनीतीश और उन पर कई बड़े आरोप लगाए थे|




सोमवार को चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा था कि नीतीश के पिछले 5 साल के कार्यकाल को देख कर आने वाले 5 साल की कल्पना की जा सकती है|बिहार को अगर इस बेबसी से निकलना है तो ज़रूरत है कड़े कदम उठाने की| जेडीयू को दिया गया एक भी वोट कल बिहार को बर्बाद कर देगा|




उन्होंने कहा था कि,''कोई भी विधायक मंत्री या खुद नीतीश कुमार जी वोट माँगने आए तो पूछिए की पिछले 5 साल में क्या किया है।नीतीश कुमार जी से पूछिए की सात निश्चय में कौन कौन से वादे पूरे किए गए।पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फ़रेब है। बिहार की जनता को जानबुझ के पिछले 5 साल के कार्यों को नहीं बताया जा रहा है।सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारीयों के बर्बाद किए।..#असम्भवनीतीश..




उन्होंने कहा था कि,''पिछले 5 साल में बिहार में अफ़सरों का राज रहा है।सात निश्चय में कोई भी निश्चय पूरा नहीं हुआ।पिछले 5 साल में हुए कार्यों का ब्योरा दें नीतीश कुमार  जी।.आप सभी के स्नेह आशीर्वाद और साथ से बिहार में जेडीयू से ज़्यादा सीटें लोजपा जीतेगी और #बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ नया बिहार और युवा बिहार बनाएगी।#असम्भवनीतीश








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।